स्वच्छ भारत अभियान

Started by sujitbade12345, November 15, 2014, 12:07:34 PM

Previous topic - Next topic

sujitbade12345

चलो मिलकर आज एक कदम बढ़ाये
कदम के साथ साथ हात भी चलाये
खायी हमने कसम करके अपने हौसले बुलंद
मिटा देंगे हम गंदगी..अस्वछता का आलम
चल रही है एक धुन और एकही गान
आओ मिलकर चलाये हम स्वच्छ भारत अभियान

छट गया अँधेरा निकल आई आशा की किरण
युग परिवर्तन का हो रहा है आरंभ
उठालो अपने अपने सफाई के हथियार
हटादो कूड़ा कचरा और मन में दबा आलस्य
राष्ट्र विकास मे सहयोग देनेकी सबको है आन 
आओ मिलकर चलाये हम स्वच्छ भारत अभियान

अब जाग रहा है हर एक गाव और हर एक शहर
बढ़ रही है उमंग और स्वच्छता की लहर
सबको है कंधे से कंधा मिलाना
स्वच्छता के  लिए अवजार है चलाना
अब भारत को हासिल करना है विश्व मे सम्मान
आओ मिलकर चलाये हम स्वच्छ भारत अभियान

चारो दिशा मे अब गूंज उठी एक ललकारी
नवनिर्माण की हर गाव और हर शहर की बारी
सब मिलके उठाओ हात करो प्रतिज्ञा एक साथ
बन के स्वच्छता के दूत, करेंगे अस्वच्छता पे मात       
क्योंकी अब बढानी है देश की शान
आओ मिलकर चलाये हम स्वच्छ भारत अभियान

                     सुजीत बडे

shashikant b Rathod

प्रयास अच्छा है मैं चाहूँगा पुरा हो