आजकल तो कड़ी धूप को लिए दिसंबर भी आता हैं!

Started by Shraddha R. Chandangir, July 06, 2017, 04:22:44 PM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

दिल मे ख़स्ता बंजरपन, आँखों में समंदर भी आता हैं
आजकल तो कड़ी धूप को लिए, दिसम्बर भी आता हैं।
•
यूँ तो इस दिल को यक़ीन हैं की वो भूल चुका हैं मुझको
ग़ौरतलब हैं की अक्सर शामों में, राँग नंबर भी आता हैं।
•
तहज़ीब बरक़रार रखी हैं हमने अपने पुर्खों की आज भी
पेपर बिल लाने वाला दो पल, घर के अंदर भी आता हैं।
•
ये नुक़ीले लफ्ज मेरी सोच से भी, ज्यादा महँगे पड़ रहें हैं
बात मानो तो बाज़ार में सस्ता वाला, ख़ंजर भी आता हैं।
~ श्रद्धा
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]