छोटी छोटी बातों पे, क्यूँ अड़ जाते हैं हम...

Started by Shraddha R. Chandangir, November 09, 2017, 03:05:49 PM

Previous topic - Next topic

Shraddha R. Chandangir

छोटी छोटी बातों पे, क्यूँ अड़ जाते हैं  हम
ख़ामख़ा की बातों में, क्यूँ पड़ जाते हैं हम।
.
अब रुके  हैं तो रुकने का, सबब मालूम हो
बिना बोले यूँ ही आगे, क्यूँ बढ़ जाते हैं हम।
.
मुद्दा हैं की बैठकें जरा बातों का हल निकले
सुलझाने की बजाय, क्यूँ लड़ जाते हैं  हम।
.
कानून  ज़रा अलग हैं, इंसानों मे मौसम का
गरम हो जाएँ रिश्ते, तो अक़ड जाते  हैं हम।
~ श्रद्धा
[url="http://anamika83.blogspot.in/?m=1"]http://anamika83.blogspot.in/?m=1[/url]
.
[url="https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw"]https://m.youtube.com/channel/UCdLKGqZoeBNBDUEuTBFPRkw[/url]

dEvEn.dEvEn