II होली II-निबंध क्रमांक-1

Started by Atul Kaviraje, March 17, 2022, 01:52:32 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                              II होली II
                                            निबंध क्रमांक-1
                                          ----------------

मित्रो,

      आज दिनांक-१७.०३.२०२२, गुरुवार है. "होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। ". हिंदी कविताके मेरे सभी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको होली के इस पावन पर्व की अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईए पढते है, लेख, महत्त्व, जIनकारी, निबंध, शायरी, बधाई संदेश, शुभकामनाये एवं अन्य.

     "इस दिन पर सभी कर्मचारियों व छात्रों का दो दिन का अवकाश रहता है। पहले दिन लकड़ी की होलिका बना कर होलिका का दहन किया जाता है और दूसरे दिन होली मनाई जाती है। होली के दिन बच्चे ढोलक और रंग ले कर होली मांगने के लिए घर-घर जाते हैं। वहां लोगों द्वारा उनकों पैसे दिए जाते है।"

                 भारत के अलग अलग राज्यों में होली के विभिन्न रूप

लट्ठमार होली
पंजाब की होली – होला मोहल्ला
बंगाल की दोल जात्रा चैतन्य महाप्रभु का जन्मदिन
मणिपुर की होली – याओसांग
महाराष्ट्र की होली – रंग पंचमी
गोवा की होली – शिमगो
तमिलनाडु की होली – कमन पोडिगई

     होली पर निबंध में पढ़िए होली का इतिहास , कैसे शुरू हुआ होली में रंगों का उपयोग , अलग-अलग राज्यों में कैसे मनाई जाती है होली का निबंध में :-

     होली एक ऐसा त्यौहार है जो सबको रंग-बिरंगा कर देता है और सब एक सामान हो जाते हैं। प्यार मोहब्बत को बढ़ाने और बुराई के अंत का यह त्यौहार बहुत ही रंगीला होता है। भारत में यह त्यौहार मुख्यतः हिन्दू धर्म के लोग मानते हैं। लेकिन भारत विविधताओं का देश है, यहाँ हर धर्म के व्यक्ति सारे त्यौहार मिल जुल कर मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी अपनी सारी कटुता भुला कर फिर से मित्रता कर लेते हैं। एक दूसरे के चेहरे पर रंग, गुलाल और अबीर लगाते हैं।

     रंग-बिरंगी ये त्यौहार भारत के साथ साथ दुनिया भर के लोगो को आकर्षित करता है। लेकिन क्या आपको पता है, कब और क्यों मनाई जाती है होली ? क्या है इसका इतिहास और क्यों इस त्यौहार में रंगों का इस्तेमाल होता है? चलिए नही पता तो कोई बात नही, इसी सदर्भ में हमने होली से सम्बंधित जितनी जानकारी संभव हो सका आपके सामने पेश कर रहे है, होली पर निबंध ' नाम से इस लेख में।

                           होली कब मनाई जाती है?

     आगे बढ़ने से पहले चलिए ये जान ले की ये रंगों का त्यौहार होली कब मनाया जाता है। होली भारत में बहुत उत्साह से मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्यौहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

            होली क्यों मनाई जाती है? होली के इतिहास के बारे में जानकारी

१. होलिका दहन की कहानी

      भारतीय संस्कृति में होलिका दहन की कहानी का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यह बहुत ही प्रसिद्ध कहानी है। प्राचीन काल में हिरण्यकशिपु नाम का एक राक्षस रहता था। वह बहुत ही पापी था। उसकी यह इच्छा थी कि सभी लोग उसे भगवान् की जगह पूजें। परन्तु विधाता को कुछ और ही मंजूर था। राक्षस हिरण्यकशिपु के पुत्र प्रह्लाद ने ही उसे भगवान मानने से इंकार कर दिया। भक्त प्रह्लाद इश्वर के नाम ही लेता था।

     यह बात उस राक्षस को बिलकुल भी अच्छी न लगी। उसे लगा अगर उसका अपना पुत्र ही उसे प्रभु मानने से इंकार कर रहा है तो बाकी लोग क्या सोचेंगे। हिरण्यकशिपु की एक बहन थी जिसका नाम होलिका था। होलिका ने अपने तपोबल से यह वरदान प्राप्त किया था कि उसे आग न जला सके। उसने प्रह्लाद को मरने के लिए अपने भाई को यह सुझाव दिया की प्रह्लाद को उसकी गोद में बिठा कर आग में जला दिया जाए। जिसमें वह वरदान के कारन बच जाएगी और प्रहलाद का अंत हो जायेगा।

     अब होलिका और प्रह्लाद को एक साथ बिठा कर जलाया गया तो प्रह्लाद इश्वर का नाम लेता रहा और बच गया। वहीं होलिका अपने वरदान का अनुचित उपयोग करने के कारन जल कर मर गयी। उस दिन से ये होली का त्यौहार अस्तित्व में आया। होलिका दहन का प्रचलन आज भी है और होली से एक दिन पहले होलिका दहन की रस्म निभाई आती है। और होलिका दहन के बाद एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाया जाता है।

--संदीप कुमार सिंग
------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-अप्रतिम ब्लॉग.कॉम)
                   -------------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-17.03.2022-गुरुवार.