II रंगपंचमी II-लेख क्रमांक-5

Started by Atul Kaviraje, March 18, 2022, 08:48:48 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                            II रंगपंचमी II
                                            लेख  क्रमांक-5
                                          ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-१८.०३.२०२२, शुक्रवार, रंगपंचमीका रंगीत दिन है. "हर साल धुलेंडी यानी रंगों वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। फिर होली वाले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है। इस साल यानी साल 2022 में 17 मार्च को होलिका दहन होगा और इसके बाद 18 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली के पांचवें दिन यानी चैत्र कृष्ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाता है।" मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवयित्रीयोको इस रंगीन पर्व कि हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है इस दिवस का महत्त्व, लेख, निबंध, शुभकामनाये, शायरी, बधाई संदेश एवं अन्य जIनकारी--

     Importance of Rang Panchami – रंग पंचमी का महत्व---

--रंग पंचमी का त्यौहार एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है.

--इसे देवताओं की होली भी कहा जाता है. इस दिन देवता होली खेलते हैं.

--इसे कृष्ण पंचमी भी कहा जाता है. इस दिन राधा कृष्ण की स्तुति करना अत्यंत ही शुभ माना गया है.

--रंग पंचमी अत्यंत ही शुभ दिन होता है. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत ही शुभ होता है.

--यह दिन पञ्च तत्वों के महत्व को दर्शाने वाला दिन होता है.

--रंग पंचमी का दिन मनुष्य के आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाता है.

--मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी के दिन रंग और गुलाल उड़ाने से रजोगुण और तमोगुण कम होता है और सतोगुण में बढ़ोतरी होती है.

--रंग पंचमी के दिन रंग और गुलाल उड़ाया जाता है. मान्याताओं के अनुसार इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.

--यह बहुत ही शुभ दिन होता है.

--रंग पंचमी का उत्सव अत्यंत ही शुभ और पावन उत्सव होता है. इस दिन राधा कृष्ण की भक्ति करना बहुत ही शुभ होता है. इस दिन राधा कृष्ण के संग भी होली खेली जाती है.

--यह देवताओं के होली खेलने का दिन होता है. इस दिन रंग और गुलाल आसमान में उड़ाए जातें हैं.

--महाराष्ट्र में रंग पंचमी बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है. इस दिन विवाह का दिन तय करना महाराष्ट्र के लोगों द्वारा बहुत शुभ माना जाता है.

             रंग पंचमी का त्यौहार कब मनाया जाता है?---

     चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है. यह होली के लगभग पांच दिन बाद मनाया जाता है.

                 रंग पंचमी से संबंद्धित धार्मिक मान्यता क्या है?---

     रंग पंचमी से संबंद्धित धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवताओं को होली होती है. इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दिन रंग और गुलाल उड़ाने से सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है और देवता प्रसन्न होतें हैं.

     माता लक्ष्मी की पूजा भी रंग पंचमी के दिन करना बहुत ही शुभ माना गया है.


--निधी
-------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-सोनाटुकू.कॉम)
                       --------------------------------------


-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-18.03.2022-शुक्रवार.