निबंध-क्रमांक-19-सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) का महत्व

Started by Atul Kaviraje, September 17, 2022, 10:59:27 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                      क्रमांक-19
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है-"सौर ऊर्जा (सोलर एनर्जी) का महत्व"

               भारत में सौर ऊर्जा (Saur urja in india)-:--

     भारत  में  भी  सौर  ऊर्जा  के  लाभों  को  ध्यान  में  रखकर  अनेक  प्रोजेक्ट  प्रारंभ  किये  गये  हैं -:

भारत के  थार  मरुस्थल  में  देश  का  अब  तक  का  सर्वोत्तम   सौर  ऊर्जा  प्रोजेक्ट  प्रारंभ  किया  गया  हैं,  जो  अनुमानतः  700 – 2100  GW  ऊर्जा  उत्पन्न  करने  में  सक्षम  हैं.
1 मार्च,  2014  को  गुजरात  के  तत्कालीन  मुख्यमंत्री  ने  मध्यप्रदेश  के  नीमच  जिले  में देश  का  सबसे  बड़ा  सौर  ऊर्जा  प्लांट  का  उदघाटन  किया  हैं.
केंद्र सरकार  ने  'जवाहरलाल  नेहरु  राष्ट्रीय  सौर  ऊर्जा  परियोजना  [ JNNSM ]'  को शुरू  कर  वर्ष  2022  तक  20,000  MW  तक  ऊर्जा  उत्पादन  करने  का  लक्ष्य  निश्चित  किया  हैं.

               सौर उत्पादित वस्तुएँ (Saur urja equipment)-:--

     सौर  ऊर्जा  द्वारा  तथा  इसमें  सहायक  वस्तुओं  व  उपकरणों  का  निर्माण  किया  गया  हैं,  जिसमे  से  कुछ  निम्नानुसार  हैं -:

सोलर पेनल,
ब्रेनी इको  सोलर  होम UPS 1100,
सोलर DC सिस्टम  120,
सोलर पावर  कंडिशनिंग  यूनिट,
PV ग्रिड  कनेक्टेड  इन्वर्टर्स,
सोलर चार्ज  कंट्रोलर -:
PWM टेक्नॉलोजी,
MPPT टेक्नॉलोजी
सोलर कन्वर्जन  किट,
सोलर शाइन  वेव  इन्वर्टर,
सोलर बैटरी,
सोलर होम  लाइटिंग  सिस्टम -:
स्पार्कल ,
सनग्लो
सोलर स्ट्रीट लाइटिंग  सिस्टम,  आदि.
इस  प्रकार  सौर  ऊर्जा  हमारे  देश  में  विकसित  रूप  ग्रहण  कर  चुकी  हैं  और  हम  इससे  होने  वाले  फायदों  से  लाभान्वित  हो  रहे  हैं.

               भारत में सौर उर्जा का गाँवों और शहरों में उपयोग--

     भारत के गांवों और शहरों में भी सौर उर्जा का उपयोग अब संभव हो गया है. एक समय था जब भारत के अनेक गांवों में बिजली नहीं थी. लेकिन तकनिकी विकास और सौर उर्जा की मदद से आज भारत के अनेक गांवों में बिजली है. हालाँकि आज भी भारत में अनेक गाँव ऐसे है जहाँ पर बिजली नहीं है लेकिन, सौर उर्जा की मदद से गांवो और शहरों में बिजली उत्पादन काफी तेजी से बढ़ा है और लोग सौर उर्जा की मदद से अपने घर को रौशन करने में सफल हुए है. सौर उर्जा या सौलर पैनल पर सरकार भी भारतियों की काफी मदद कर रही है.

--अंकिता 
(मे २१, २०२२)
-------------

              (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दीपावली.को.इन/निबंध-एसे-हिंदी)
             -----------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-17.09.2022-शनिवार.