आइयें गुनगुनाये शौक से-आपके राज्य में क्या खास है ?--क्रमांक-4

Started by Atul Kaviraje, September 20, 2022, 09:03:55 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  "आइयें गुनगुनाये शौक से"
                                  -----------------------
     
मित्रो,

     आज पढते है, "आइयें गुनगुनाये शौक से" यह ब्लॉगका एक लेख . इस लेखका शीर्षक है-"आपके राज्य में क्या खास है ?"

                       आपके राज्य में क्या खास है ?--क्रमांक-4-- 
                      -------------------------------------

                   अपना मध्यप्रदेश--

भारत माँ का ह्रदय-प्रदेश
अपना मध्य प्रदेश ।

गौरवमय देता सन्देश
अपना मध्यप्रदेश ।

विन्ध्य, सतपुडा ,शिखर यहाँ
हरियाली है मुखर यहाँ ।

सिन्ध, बेतवा, क्षिप्रा चम्बल
ताप्ती और नर्मदा यहाँ ।

कण-कण जिसके बसे महेश
अपना मध्य-प्रदेश ।

साँची ,उदयगिरि माँडवगढ
भीमबैठका और ककनमठ
खजुराहो,सोनागिरि भी हैं
धुँआधार की सुनलो आहट
नैसर्गिक मनोहारी वेश
अपना मध्यप्रदेश ।

कालीदास माघ से कवि
और दुर्गावती अहिल्या सी ।
और अवन्तीबाई रानी
मातृभूमि की गरिमा सी ।
'विक्रम' थे विक्रम के वेश
अपना मध्यप्रदेश I

विश्व-विरासत किला ग्वालियर
गालव ऋषि की तपोभूमि है
वीरांगना लक्ष्मीबाई की
यह अन्तिम कर्मभूमि है ।
शौर्य शक्ति के ये अवशेष
अपना मध्यप्रदेश ।
-- गिरिजा कुलश्रेष्ठ

                       ८.नैनीताल -नैनी झील- डॉ मंजुला पाण्डेय--

                                 नैनी झील:

     देवभूमि उत्तराखंड को दिया गया प्रकृति का अनुपम उपहार नैनीताल है जो कि एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल माना जाता है ।यहां प्रतिवर्ष हजारों की तादाद में लोग आते हैं और इसके हसीन नजारों का लुत्फ उठाते हैं ।यहां की नैनी झील बेहद खूबसूरत व सम्मोहित करने वाली है ।इसकी गहराई 28 से 30 मीटर मानी जाती है। नैनीताल का नाम इसी झील नैनी के नाम पर रखा गयाहै। इस झील के अंदर हरे हरे शैवाल व असंख्य मछलियां हैं ।कहते हैं प्राचीन काल में यहां जलपरी भी दिखाई देती थी।

     सरोवर नगरी नैनीताल की झील की सुंदरता व नौका विहार देखते ही बनता है। इस नौका विहार का आनंद उठाने के लिए रात दिन पर्यटकों का तांता लगा रहता है। मादक, सुगंधित, शीतल पवन ,खूबसूरत हरे भरे पहाड़ व शहर की रंगीनियों के बीच बसी यह नैनी झील  यात्रियों को अपनी ओर मानो खींचती है आवाज देकर बुलाती है ।

--प्रस्तुति-ऋता शेखर 'मधु'
(April 15, 2022)
------------------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-गायें-गुनगुनाये.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
               --------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-20.09.2022-मंगळवार.