निबंध-क्रमांक-35-संगीत पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, October 03, 2022, 08:48:53 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-35
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है-"संगीत पर निबंध"

                संगीत पर निबंध (Music Essay in Hindi)--
               ----------------------------------------

     संगीत सभी के जीवन में महान भूमिका निभाता है। यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और हमारे जीवन को शान्त पूर्ण बनाता है। सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि से उत्पन्न होती है, वह संगीत कहलाती है। संगीत के मोहन-सुर की मादकता का जीव जगत पर जो प्रभाव पड़ता है, वह किसी से छिपा नहीं है। संगीत हमारे जीवन में आन्तरिक और आवश्यक भूमिका निभाता है। संगीत विभिन्न प्रकार का होता है, जिनका हम अपनी आवश्यकता और जरूरत के अनुसार आनंद ले सकते हैं।

                     मानव जीवन पर संगीत का प्रभाव--

              प्रस्तावना--

     संगीत मेरे लिए आशीर्वाद है, क्योंकि इसने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। यह हमेशा हमारे लिए कुछ अच्छा ही करता है। संगीत मेरे लिए प्राण वायु आक्सीजन की तरह है, जो मुझे जीवन को और भी अच्छे से जीने में सहायता करता है। संगीत हमें स्वस्थ तथा शांत रहने में भी हमारी सहायता करता है। यह सत्य ही कहा गया है कि, बिना संगीत के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है क्योंकि संगीत के बिना हमारा जीवन बिल्कुल अधूरा हो जायेगा।

                     संगीत का प्रभाव--

     मेरे बचपन से लेकर मेरे बड़े होने तक, मैं बिना किसी आनंद और खुशियों के बहुत ही शान्त स्वभाव का व्यक्ति था। मेरे स्वभाव के कारण मुझसे कोई भी बात नहीं करता था। एक दिन मैं बहुत परेशान था और मेरे पिता ने मुझे देखा और मेरी समस्या के बारे में मुझसे पूछा। मेरी बातों को सुनकर उन्होंने मुझे संगीत स्कूल में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कम से कम एक घंटे संगीत सीखने की सलाह दी। मैंने उनकी सलाह मानी और उनकी सलाह के अनुसार कार्य किया, इसने एक महीने में ही मेरे जीवन में पूरी तरह से बड़ा बदलाव किया। मैं पहले की तरह नहीं रहा जैसा कि मैं संगीत सीखने से पहले था।

     संगीत ध्यान की तरह है, यदि पूरी लगन और श्रद्धा के साथ इसका अभ्यास किया जाए, तो यह मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता को सुधारता है। हम संगीत से जुड़े सत्य को नजर अंदाज नहीं कर सकते। यह बहुत ही शक्तिशाली है,जो हमारे तरह की भावनाओं तथा शक्ति को बढ़ाने का प्रयास करता है। संगीत एक ऐसा माध्यम है जो हमारी आत्मा तक को स्पर्श करता है और संसार से कभी भी खत्म नहीं किया जा सकता।

                 संगीत मानव जीवन का प्राण--

     संगीत एक निश्चित भौतिक प्रक्रिया है और जिस प्रकार प्रकृति और प्राणी जगत में प्रकाश और गर्मी का प्रभाव होता है। उससे उनके शरीर बढ़ते, पुष्ट और स्वस्थ होते हैं। उसी प्रकार संगीत  में भी तापीय और प्रकाशीय ऊर्जा होती है और वह प्राणियों के विकास में इतना महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है, जितना अन्न और जल।

     पीड़ित व्यक्ति के लिए तो संगीत उस रामबाण औषधि की तरह है, जिसका श्रवण पान करते ही तात्कालिक शांति मिलती है। ध्वनि एक निश्चित भौतिक प्रक्रिया है और जिस प्रकार प्रकृति और प्राणी जगत में प्रकाश और गर्मी का प्रभाव होता है। उससे उनके शरीर बढ़ते, पुष्ट और स्वस्थ होते हैं। उसी प्रकार ध्वनि में भी तापीय और प्रकाशीय ऊर्जा होती है और वह प्राणियों के विकास में इतना महत्त्वपूर्ण स्थान रखती है, जितना अन्न और जल। पीड़ित व्यक्ति के लिए तो संगीत उस रामबाण औषधि की तरह है, जिसका श्रवण पान करते ही तात्कालिक शांति मिलती है।

                       निष्कर्ष--

     पूरी मानव प्रजाति के लिए संगीत भगवान द्वारा दिया गया उपहार है। यह आत्माशांति की कुंजी है जो हमें मानसिक और शारीरिक स्वस्थ बनाने में हमारी सहायता करता  है। संगीत वो लय है, जो बीते समय, पसंदीदा स्थानों, व्यक्तियों या उत्सवों आदि की सभी अच्छी यादों और सकारात्मक विचारों को लाता है। संगीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। और यह हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------
(JANUARY 13, 2017)
-----------------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                   -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.10.2022-सोमवार.