निबंध-क्रमांक-39-धन पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, October 07, 2022, 09:54:48 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                     क्रमांक-39
                                    -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है-"  धन पर निबंध"

                     धन पर निबंध (Money Essay in Hindi)--
                    ---------------------------------------

     धन जीवन की सबसे आधारभूत आवश्यकता है, जिसके बिना कोई भी अपने दैनिक जीवन की आधारभूत आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकता। हम धन के महत्व की तुलना कभी भी प्यार और देखभाल के महत्व से नहीं कर सकते हैं। जब किसी को धन की आवश्यकता होती है, तो उसे प्यार से पूरा नहीं किया जा सकता और यदि किसी को प्यार की आवश्यकता होती है, तो उसे धन से पूरा नहीं किया जा सकता। दोनों की ही स्वस्थ जीवन के लिए बहुत अधिक आवश्यकता है लेकिन, दोनों का जीवन में अलग-अलग महत्व है।

                                  धन का महत्व--

                 प्रस्तावना--

     धन जीवन में बहुत ही आवश्यक वस्तु है हालांकि, यह समय, प्यार और सच्ची देखभाल जैसी चीजों को नहीं खरीद सकता है। यह तो केवल एक व्यक्ति की बाहरी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है न कि आन्तरिक आवश्यकताओं को जैसे- प्यार। आजकल, हर चीज महँगी हो गयी है लेकिन, उन्हें खरीदना साधारण जीवन जीने के लिए बहुत ही आवश्यक है। यदि हमारे पास धन नहीं होगा तो हमारी स्थिति कैसी होगी, इस सत्य की कोई व्यक्ति कल्पना भी नहीं कर सकता।

                      धन का महत्व--

     धन के अभाव में व्यक्ति की मृत्यु निश्चित है और यदि जीवित भी रहता है तो उसे बहुत से कष्टों का सामना करना पड़ता है। धन हमें सभी आवश्यक चीजों को खरीदने के योग्य बनाता है और पूरे जीवन भर हमारी मदद करता है। यदि हम जीवन में धन के महत्व को समझ जाए तो हमें कभी भी धन को बिना किसी उद्देश्य के व्यय या दुर्पोयोग नहीं करेंगे। हम धन और प्यार की तुलना नहीं कर सकते हैं, क्योंकि एक सफल जीवन जीने के लिए हमें धन और प्यार दोनों की ही आवश्यकता होती है।

     इस प्रतियोगी संसार में, अच्छी नौकरी प्राप्त करके धन कमाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति प्रसिद्ध कालेज या विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा के साथ अच्छी पढ़ाई करना चाहता है। परिवार में सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक व्यक्ति को अधिक धन कमाने की जरूरत होती है, विशेष रुप से उस व्यक्ति के लिए, जो परिवार में केवल अकेला कमाने वाला होता है।

     अपने परिवार के सभी सदस्यों की खाने, पहनने, और रहने की आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक व्यक्ति को धन की आवश्यकता होती है। समाज में धनी व्यक्तियों की विशेष पहचान और प्रसिद्धि होती है हालांकि, गरीब लोग अपना जीवन एक दिन में केवल दो वक्त का भोजन प्राप्त करने में ही व्यतीत कर देते हैं। ये सभी परिवर्तन और अन्तर केवल धन के कारण ही है।

                    कलह का कारण--

     जिस भी घर में धन की कमी होती है वहां आये दिन लड़ाई-झगडे होते रहते है। पति-पत्नी में झगडे होते रहते है। न धन कमाने की दशा में कोई एक दूसरे की इज्जत नहीं करता। पड़ोसी तथा रिश्तेदार भी गरीब व्यक्ति को हेय दृष्टि से देखते है। उससे कतराने लगते है यह सोचकर कि कही वो व्यक्ति उससे धन न मांग ले। इसके साथ ही आज के समय में तो कोई गरीब व्यक्ति से दोस्ती भी नहीं करना चाहता।

                      निष्कर्ष--

     धन न तो समय को खरीद सकता है और न ही रोक सकता है और साथ में न ही सच्चे प्यार तथा देखभाल को खरीद सकता है। लेकिन फिर भी इसकी सभी को आवश्यकता होती है, ताकि जीवन को सही रास्ते पर अग्रसित किया जा सके। भले ही धन समय और प्यार नहीं दे सकता लेकिन फिर हमें यह खुशी, आत्मविश्वास, सन्तुष्टि, शारीरिक और मानसिक शान्ति अवश्य प्रदान करता है। जिसके कारण हमें जीवन जीने में आसानी होती है और हरेक कठिन समस्या को सुलझाया जा सकता है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------
(JANUARY 13, 2017)
-----------------------

                   (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                  -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-07.10.2022-शुक्रवार.