किसी के इतने पास न जा-कविता-खूबसूरती क्या है ?

Started by Atul Kaviraje, October 26, 2022, 10:05:10 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                "किसी के इतने पास न जा"
                               -------------------------

मित्रो,

     आज पढते है, दिग्विजय अग्रवाल, इनके "किसी के इतने पास न जा" इस ब्लॉग की एक कविता. इस कविता का शीर्षक है- "खूबसूरती क्या है ?"

                                     खूबसूरती क्या है ?--
                                    -----------------

मैने खुदा से पूछा कि खूबसूरती क्या है?
तो वो बोले ::::
खूबसूरत है वो लब जिन पर दूसरों के लिए एक दुआ है
खूबसूरत है वो मुस्कान जो दूसरों की खुशी देख कर खिल जाए
खूबसूरत है वो दिल जो किसी के दुख मे शामिल हो जाए और किसी के प्यार के रंग मे रंग जाए
खूबसूरत है वो जज़बात जो दूसरो की भावनाओं को समझे
खूबसूरत है वो एहसास जिस मे प्यार की मिठास हो
खूबसूरत है वो बातें जिनमे शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से कहानियाँ
खूबसूरत है वो आँखे जिनमे कितने खूबसूरत ख्वाब समा जाएँ
खूबसूरत है वो आसूँ जो किसी के ग़म मे बह जाएँ
खूबसूरत है वो हाथ जो किसी के लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए
खूबसूरत है वो कदम जो अमन और शान्ति का रास्ता तय कर जाएँ
खूबसूरत है वो सोच जिस मे पूरी दुनिया की भलाई का ख्याल

--प्रस्तुतकर्ता-दिग्विजय अग्रवाल
(गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011)
----------------------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दिग्विजय ४.ब्लॉगस्पॉट.कॉम)
              -------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.10.2022-बुधवार.