निबंध-क्रमांक-69-रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, November 06, 2022, 10:08:48 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                      क्रमांक-69
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध"

                               रानी लक्ष्मी बाई पर निबंध--
                              -----------------------

रानी लक्ष्मीबाई एक महान वीरांगना थी।
लक्ष्मीबाई का जन्म 13 नवम्बर सन 1835 ई.को काशी में हुआ था।
लक्ष्मीबाई के पिता का नाम मोरोपन्त और उनकी माँ का नाम भागीरथी बाई था।
5 साल की आयु में रानी लक्ष्मी बाई की माता का देहांत हो गया।
इसके बाद इनका पालन-पोषण वीर पुरुषों के बीच हुआ।
रानी लक्ष्मीबाई का नाम बचपन में मणिकर्णिका था।
रानी लक्ष्मीबाई को बचपन से ही घुड़सवारी और तलवार चलाने का शौक था।
रानी लक्ष्मीबाई का विवाह 1842 ई में राजा गंगाधर राव के साथ हुआ था।
शादी के बाद इनका नाम रानी लक्ष्मीबाई पड़ा।
शादी के 9 वर्ष बाद रानी लक्ष्मीबाई को एक पुत्र हुआ।
जिसकी मृत्यु 3 महीने बाद ही हो गई।
राजा गंगाधर राव ने एक पुत्र को गोद लिया जिसका नाम दामोदर राव था।
उसके बाद राजा गंगाधर राव की मृत्यु पुत्र वियोग में हो गई।
अंग्रेजों ने झांसी के साम्राज्य को अपने कब्जे में करने की बहुत कोशिश की।
लेकिन रानी लक्ष्मीबाई ने उनके हर सवाल का जवाब दिया।
उसके बाद रानी लक्ष्मी बाई पर अंग्रेजों ने हमला कर दिया।
लक्ष्मीबाई ने अपने दांतो के बीच घोड़े की लगाम को पकड़ कर दोनों हाथ से तलवार चलायी थी।
रानी लक्ष्मीबाई ने अपने आखरी सांस तक अंग्रेजों से युद्ध किया।
रानी लक्ष्मीबाई ने अपने शव को अंग्रेजों के हाथ नहीं लगने दिया।
सैनिकों ने रानी लक्ष्मीबाई के शव को अग्नि को समर्पित कर दिया।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                     (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी निबंध.कॉम)
                    ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.11.2022-रविवार.