निबंध-क्रमांक-82-क्रिसमस का पर्व पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, November 19, 2022, 09:26:30 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                      क्रमांक-82
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "क्रिसमस का पर्व पर निबंध"

                               क्रिसमस का पर्व पर निबंध --
                              ------------------------

     क्रिसमस का त्योहार विश्व के महान त्योहारों में से एक है। क्रिसमस का त्योहार न केवल ईसाइयों का त्योहार है, अपितु मानव जाति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। सभी त्योहार किसी न किसी महापुरूष की जीवन घटनाओं से सम्बन्धित हैं। क्रिसमस का त्योहार ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह के जन्म दिवस से सम्बन्धित है। इसे इस शुभावसर पर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

     क्रिसमस का त्योहार मुख्य रूप से ईसाई धर्म के अनुयायियों और उसके समर्थकों के द्वारा मनाए जाने के कारण अत्यन्त महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार विश्व का सबसे बड़ा त्योहार है, क्योंकि ईसाई धर्म की विशालता और उससे प्रभावित अन्य धार्मिक मानस वाले व्यक्ति भी इस त्योहार को मनाने में अपनी खुशियों और उमंगों को बार बार प्रस्तुत करते हैं। क्रिसमस का त्योहार इसी लिए सम्पूर्ण विश्व में बड़ी ही लगन और तत्परता के साथ प्रति वर्ष सर्वत्र मनाया जाता है।

     हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्यौहार पूरे विश्व भर में मनाया जाता है. जिसे हम सब बड़ा दिन के नाम से भी जानते हैं.  क्रिसमस इसाई धर्म के लोगों का प्रमुख पर्व है. यह उनके प्रभु इशु का जन्मदिवस भी है. इसलिए प्रभु इशु को श्रद्धांजली एवं सम्मान देने के लिए मनाया जाता है.

     क्रिसमस की तैयारियां हर साल दिसंबर माह के पहले सप्ताह से ही शुरू हो जाती हैं. लोग अलग अलग प्रकार के पुष्पों, झालरों तथा लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं. इस दिन लोग एक दुसरे को उपहार देते हैं. बड़े बच्चों के लिए उपहार लाते हैं. तथा घरों के आगे क्रिसमस के पेड़ (क्रिसमस ट्री) लगाया जाता है जिसके आस पास सभी लोग इकट्ठे होते हैं और क्रिसमस का त्यौहार मनाते हैं.

     असल में क्रिसमस की शुरुआत 12 दिन पहले ही शुरू हो जाती है और इस बारह दिन के उत्सव को क्रिसमसटाइड कहा जाता है.  गलियों मुहल्लों को रौशनी से सजाया जाता है. क्रिसमस का पेड़ भी बेहद महत्वपूर्ण होता है. इसके साथ साथ कई लोग क्रिसमस के दिन बर्फ की मूरत भी सजाते हैं.

     क्रिसमस के दिन मशहूर सांता क्लॉस बच्चों के लिए उपहार लाते हैं. संता एक पौराणिक पात्र हैं जिनकी कहानियाँ बच्चों में मशहूर हैं.

     क्रिसमस के त्यौहार का आनंद देश विदेश में सभी लोग एक दुसरे के साथ हर्षोल्लास से मनाते हैं.

--आमिर
(2017-12-18)
----------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                     --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.11.2022-शनिवार.