निबंध-क्रमांक-89-पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, November 26, 2022, 09:05:34 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                      क्रमांक-89
                                     -----------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध "

                               पर्यावरण प्रदूषण पर निबंध --
                              ------------------------

     पर्यावरण प्रदूषण प्रकृति का अभिशाप है जो मानव के कारण होता है। इंसान ने प्रकृति में असंतुलन पैदा किया है जिससे प्रदूषण के रूप में प्रकृति का प्रकोप दिखाई दे रहा है। आज के समय मे मनुष्य को ना शुद्ध खाना मिल रहा है और ना ही शुद्ध पानी और हवा मिल रही है। यहां तक कि रहने के लिए शांत वातावरण भी नही मिल रहा है। पानी, हवा में प्रदूषकों के मिलने से प्रकृति के यह तत्व प्रदूषित हो जाते है।

           प्रदूषण के प्रकार Types Of Pollution In Hindi –

1. वायु प्रदूषण (Air Pollution) – हवा में प्रदूषकों के मिलने से हवा प्रदूषित हो जाती है। यह हवा मनुष्य के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालती है। कारखानों से निकला जहरीला धुंआ वायु में मिल जाता है। यह वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है। वाहनों से निकला धुंआ भी वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

2. जल प्रदूषण (Water Pollution) – कारखानों से निकलने वाला अशुद्ध जल और रासायनिक पदार्थ नदियों और समुद्र के जल मिलकर उसे प्रदूषित कर देता है। इस प्रदूषित जल को पीने से कई प्रकार की गम्भीर बीमारिया हो जाती है।

3. ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) – फैक्टरियों की मशीनरी से निकलने वाली आवाज ध्वनि प्रदूषण की जिम्मेदार है। वाहनों का अत्यधिक शौर भी ध्वनि प्रदूषण पैदा करता है। इससे इंसानो में बहरापन और तनाव पैदा होता है।

4. मृदा प्रदूषण (Soil Pollution) – मिट्टी में प्रदूषकों के मिलने से मृदा प्रदूषण होता है। आजकल खेती में फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए कीटनाशकों का छिड़काव किया जाता है। इससे कीटनाशक मृदा की उवर्कता को खत्म कर देते है।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                     --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-26.11.2022-शनिवार.