निबंध-क्रमांक-100-मेरा भारत महान पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, December 07, 2022, 09:21:53 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                    क्रमांक-100
                                   ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- "मेरा भारत महान पर निबंध"

                               मेरा भारत महान पर निबंध--
                              ------------------------

     मेरा भारत देश एक महान देश है। भौगोलिक दृष्टि से यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश तथा जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है। मेरा देश विश्व में कई नामों से जाना जाता है।

आर्यों की जन्मभूमि के कारण इसे आर्यावर्त भी कहा जाता है। सिंधु नदी के कारण इसे ईरानी व्यापारियों ने सिंधु की जमीन अर्थात हिंदुस्तान का नाम दिया।

राजा दुष्यंत के पुत्र 'भरत' के नाम पर मेरे देश का नाम भारत पड़ा। संपूर्ण विश्व के लोग इसे इंडिया के नाम से जानते हैं।  अगर मैं अपने देश के संवैधानिक नामों की बात करूँ तो संविधान में मेरे देश को भारत और इंडिया के नाम संबोधित किया गया है।

                    कृषि प्रधान देश

     भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ की 70% जनसंख्या गांवों में रहती है। कुल 52% लोग खेती कर अपनी आजीविका चला रहे हैं।
भारत में जलवायु तथा ऋतुओं में विभिन्नता के कारण देश में हर प्रकार का अनाज विभिन्न प्रकार की सब्जियों से लेकर जूट, कपास, रब, चाय , कहवा और गर्म मसाले आदि सभी प्रमुख रूप से उगाए जाते हैं।

                 महान संस्कृति और प्राचीन सभ्यता

     भारत संस्कृति की दृष्टि से भी महान है, क्योंकि यहाँ एक अनोखी और मिश्रित संस्कृति पाई जाती है यहाँ की संस्कृति को देखने के लिए लोग विश्व भर से भारत आते हैं।

     सिंधु घाटी की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। मेरे भारत देश में अनेक महान ऋषि- मुनियों,शासकों, वीरों तथा महापुरुषों और वैग्यानिकों ने जन्म लेकर इस जन्मभूमि को गौरवान्वित किया है।

     यहाँ अनेक धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं। मेरे भारत में अनेक भाषाएं बोलने जाने के बाद भी भारत की राजभाषा हिंदी है। यहाँ की प्रमुख विशेषता अतिथि सत्कार तथा अनेकता में एकता यहाँ की प्रमुख विशेषता है।

                     विशाल भौगोलिक क्षेत्र

     मेरा भारत देश उत्तर में हिमालय पर्वत से सुसज्जित है तथा दक्षिण में हिन्द महासागर देश की भूमि के पैरों में हिलोरें ले रहा है यही नहीं पूर्व में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र माॅसिनराम, पश्चिम में थार का रेगिस्तान स्थित है।यहां एक महाद्वीप में मिलने वाली सभी भिविन्नताएं पाई जाती हैं। यही कारण है कि इस 'उप महाद्वीप' की संख्या भी दी जाती है।

     मेरे देश की नदियों को भी पवित्र और पूजनीय माना जाता है। आज नदियों के कारण मेरे देश ने बहुत से देशों के साथ मैत्रिय संबंध स्थापित किए हैं।

                      पर्यटन क्षेत्र

     भारत का पर्यटन के क्षेत्र में भी विशेष स्थान है। कश्मीर की सुंदरता के कारण ही इसे भारत का स्वर्ग कहा जाता है। विश्व के सात अजूबों में से एक ताजमहल अपनी सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। अजंता- अलोरा की गुफाएं भी भारत की विशेष धरोहर हैं।

     संसार के नक़्शे में भारत देश न केवल अपनी परम्पराओं और संस्कृति के नाम से पहचाना जाता है बल्कि विज्ञान, तकनीकी और प्रौद्योगिकी में भारत पीछे नहीं है। मुझे विश्वास है कि यह देश दिन-प्रतिदिन चिरन्तर विकास की ओर अग्रसर रहेगा।

--AUTHOR UNKNOWN
-------------------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी वार्ता.कॉम)
                   --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-07.12.2022-बुधवार.