निबंध-क्रमांक-155-आत्मनिर्भर भारत

Started by Atul Kaviraje, January 31, 2023, 09:01:44 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                         "निबंध"
                                       क्रमांक-155
                                      -------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " आत्मनिर्भर भारत पर निबंध"

                               आत्मनिर्भर भारत पर निबंध--
                              ------------------------

     नमस्कार दोस्तों, हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई 2020 को आत्मनिर्भर भारत अभियान योजना की घोषणा की है। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपके साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान पर निबंध शेयर करने जा रहे है। यह हिंदी निबंध सभी कक्षाओं के लिए मददगार साबित होगा। हमें उम्मीद है की आप आत्मनिर्भर भारत पर निबंध के द्वारा आत्मनिर्भर भारत की विचारधारा को सरलता से समझ सकेंगे।

     पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी प्राचीन है। अगर हम भारतीय संस्कृति पर नजर डाले तो वह हमें यह बताती है कि किसी भी परिस्थिति में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है। आत्मनिर्भर का शाब्दिक अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना, अपने आप पर निर्भर रहना, छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर अवलंबित नहीं रहना। आत्मनिर्भरता यानि कि खुद के हुन्नर से खुद का विकास करना। फिर चाहे हुन्नर छोटा हो या बड़ा। यही बात हमारे राष्ट्र निर्माण में भी काफी मददगार साबित होगी।

     कोरोना महामारी के दौरान भारतीय प्रजा को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की घोषणा की। क्योंकि अगर हम देश का सर्वांगी विकास चाहते है तो सबसे पहले हमें खुद के पैरों पर खड़ा रहना होगा। प्रधानमंत्री चाहते है कि छोटी से छोटी चीज़ों का निर्माण देश के भीतर ही हो ताकि हमें विदेशी चीज़ों पर निर्भर नहीं रहना पड़े और देश की प्रजा को आमदनी की भी उपलब्धि प्राप्त हो सके। आत्मनिर्भर भारत का सपना भारत की आज़ादी के पहले गांधीजी ने भी देखा था।

     अगर देश की प्रजा आत्मनिर्भर बनेगी तो उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, साथ साथ देशी उद्योगों और रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी। देश से धीरे-धीरे गरीबी की समस्या दूर होगी। देश में आयात की जगह निर्यात का बढ़ावा मिलेगा। जिसके चलते देश में विदेशी मुद्रा जमा होगी, जो देश को किसी भी महामारी के दौरान आर्थिक संकट से बचा सकती है।

     आत्मनिर्भर भारत अभियान से भारत की अर्थव्यस्था काफी मजबूत बनेगी और दुनिया में भारत विकास की ओर आगे बढ़ पायेगा। लेकिन इस अभियान की शुरुआत सही मायने में तब हो पायेगी, जब भारत का हर एक व्यक्ति आत्मनिर्भर बनेगा।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                          (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                         -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-31.01.2023-मंगळवार.
=========================================