निबंध-क्रमांक-159-आत्मनिर्भर भारत

Started by Atul Kaviraje, February 04, 2023, 09:59:29 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                         "निबंध"
                                       क्रमांक-159
                                      ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " आत्मनिर्भर भारत पर निबंध"

                              आत्मनिर्भर भारत पर निबंध--
                             ------------------------

                    प्रस्तावना--

     आत्मनिर्भर होना एक युवा के साथ साथ एक देश और राज्य के लिए भी होना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि जब देश आत्मनिर्भर होगा तो वह हमेशा ही अपने विकास के रास्ते पर नये कदम लेता रहेगा और उसे किसी भी अन्य पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

                     आत्म निर्भर भारत--

वर्तमान वैश्वीकरण के युग में आत्मनिर्भरता की परिभाषा में बदलाव आया है। आत्मनिर्भरता, आत्मकेंद्रित से अलग है।
भारत 'वसुधैव कुटुंबकम्‌' की संकल्पना में विश्वास करता है। चूँकि भारत दुनिया का ही एक हिस्सा है, अतः भारत प्रगति करता है तो ऐसा करके वह दुनिया की प्रगति में भी योगदान देता है।
"आत्ममर्भर भारत" के निर्माण में वैश्वीकरण का बहिष्करण नहीं किया जाएगा अपितु दुनिया के विकास में मदद की जाएगी।
आत्म निर्भर भारत मिशन के चरण

मिशन को दो चरणों में लागू किया जाएगा:

                       पहला चरण:--

इसमें चिकित्सा, वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक, प्लास्टिक, खिलौने जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि स्थानीय विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा दिया जा सके।

                         दूसरा चरण:--

इस चरण में फर्नीचर, फूट वेयर और एयर कंडीशनर, पूंजीगत सामान तथा मशीनरी, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक, रत्न एवं आभूषण, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल आदि शामिल हैं।

              आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ--

आत्मनिर्भर भारत पाँच स्तंभों पर खड़ा होगा:--

अर्थव्यवस्था- जो वृद्धिशील परिवर्तन के स्थान पर बड़ी उछाल पर आधारित हो।
अवसंरचना- ऐसी अवसंरचना जो आधुनिक भारत की पहचान बने।
प्रौद्योगिकी-  21वीं सदी प्रौद्योगिकी संचालित व्यवस्था पर आधारित प्रणाली।
गतिशील जनसांखि्यिकी- जो आत्मनिर्भर भारत के लिये ऊर्जा का स्रोत है।
मांग- भारत की मांग और आपूर्ति श्रृंखला की पूरी क्षमता का उपयोग किया जाना चाहिये।
आत्मनिर्भर भारत के लिये आर्थिक प्रोत्साहन I

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                         (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.02.2023-शनिवार.
=========================================