निबंध-क्रमांक-162-आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान

Started by Atul Kaviraje, February 07, 2023, 09:32:02 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                    क्रमांक-162
                                   ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान"

                          आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान--
                         -------------------------------------

     नमस्कार दोस्तों, यहां पर हमने आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान पर निबंध/आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका (Aatm Nirbhar Bharat me Vidyarthiyo ka Yogdan Essay) लिखा है।

     आप हमारा यह आत्मनिर्भर भारत में छात्रों की भूमिका/आत्मनिर्भर भारत स्वतंत्र भारत निबंध अंत तक जरूर पढ़े।

                    प्रस्तावना--

     किसी भी विकासशील और महाशक्तिशाली देश के पीछे एक विद्यार्थी का ही विशेष योगदान होता है। विद्यार्थी ही देश का भविष्य बनाता है और उसे हमेशा एक नई दिशा में ले जाने का काम करता है। किसी भी देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए युवा की ही सबसे महत्वपूर्ण भागीदारी होती है।

     विद्यार्थी एक विकासशील देश की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। हमेशा अपने समाज और देश को नई नई ऊंचाईयों में जाने में अपनी अहम भूमिका निभात्ते है।

                    विद्यार्थी जीवन--

     भारत आत्मनिर्भर कैसे बने इसके लिए सिर्फ विद्यार्थी ही मददगार साबित हो सकते हैं। हर विद्यार्थी एक नई ऊर्जा और महत्वकांक्षा से परिपूर्ण होता है। विद्यार्थी जितना उत्साहवर्धक, देशप्रेमी और कौशलयुक्त होगा उतना ही एक देश के विकास के लिए और उसकी उन्नति और तरक्की के लिए प्रबल दावेदार होगा। हर विद्यार्थी के आँखों में अपने देश के भविष्य का इन्द्रधनुष होता है जो उसे हमेशा ही अपने देश और समाज की प्रगति के लिए प्रेरित करता रहता है।

     आज भारत की हर सफलता के पीछे एक युवा का ही हाथ है। यह सफलता एक युवा की प्रबल इच्छा शक्ति का ही परिणाम है। यदि हमारे देश में जरूरत है तो सिर्फ युवाओं को एक अच्छे मार्गदर्शन की। जो हमेशा उनको एक सकारात्मक रास्ते पर चलने को प्रेरित करता रहे।

     आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जिस तरह से देश के युवाओं और नागरिको को प्रेरित करते हुए भूमि, श्रम, तरलता और कानून से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण तथ्यों का बारीकी से अध्ययन कर अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, गतिशील जनसांखि्यिकी और मांग को और भी ज्यादा मजबूती देने का आह्वान किया है। इन आत्मनिर्भर भारत के पाँच स्तंभ से आसानी से भारत के आत्मनिर्भर होने का सपना पूरा किया जा सकता है।

     आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता के लिए हमें और भारत के हर नागरिक को आगे आना चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिससे इस मिशन को सफल बनाया जा सके।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                         (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-07.02.2023-मंगळवार.
=========================================