निबंध-क्रमांक-163-आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान

Started by Atul Kaviraje, February 08, 2023, 09:33:13 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                    क्रमांक-163
                                   ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान"

                          आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थियों का योगदान--
                         -------------------------------------

               आत्मनिर्भर भारत में विद्यार्थी का योगदान--

     हर देश के विकास और उसकी प्रगति के लिए वहां का नागरिक जागरूक और शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। हर शिक्षित व्यक्ति की देश की तरक्की में अपनी अहम भूमिका होती है। देश के नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य होना चाहिए कि हमारे बच्चे शिक्षित हो और वह देश के विकास में अपनी भूमिका निभाए।

     देश को उन्नतिशील, विकासशील और शक्तिशाली बनाने के साथ साथ उसका सर्वंगीण विकास भी जरूरी है। इसके लिए हर नागरिक को शिक्षित होना आवश्यक है। विद्यार्थियों में बहुत ही तीव्र इच्छा शक्ति और ऊर्जा होती है। जिससे वह देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, कन्याभ्रूण हत्या, आतंकवाद, अनुशासनहीनता जैसे समस्याओं का विभिन्न प्रकार के अभियान का आयोजन इनका अंत करने में अपनी भूमिका अदा कर सकते है।

                    विद्यार्थियों का मार्गदर्शन--

     विद्यार्थी के पास वह शक्ति होती है जिससे वह चाहे वो संभव कर सकता है। लेकिन इन सबके लिए उसको एक अच्छे और सफल मार्गदर्शन की जरूरत पड़ती है। यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन न मिलने के कारण वह अपने सही रास्ते से भटक जाते हैं। फिर वह अपनी ऊर्जाओं और क्षमताओं का सही से जगह पर नहीं करते।

     रास्ता भटक जाने पर स्वार्थ से भरे लोग उनका पूरा फायदा उठाने लग जाते हैं और विद्यार्थियों को देश के विरोधी कार्यों में डाल देते है और फिर राष्ट्रीय संपदा को नुकसान पहुंचाना, देश के विकास में बाधा उत्पन करना, तोड़फोड़ करना और पत्थरबाजी करना आदि जैसे कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाने लग जाते हैं।

     इस कारण हमारे देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिलना बहुत ही जरूरी है।

                विद्यार्थी आत्मनिर्भर भारत अभियान में कैसे सहयोग करें--

     यह जरूर नहीं कि आत्मनिर्भर भारत में सहयोग के लिए सिर्फ वो लोग ही सहयोग कर सकते हैं जिनके पास कोई बड़ा पद हो या फिर कोई बड़ा व्यक्ति हो। भारत का हर नागरिक आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहयोग कर सकता है।

     इसके लिए हमें अधिक से अधिक देश में बनी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। इससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और हमारे देश में नए उद्योग निर्मित होंगे, रोज़गार खुलेंगे और गरीबी जैसी भयंकर समस्या जल्दी ही समाप्त होगी।

                      उपसंहार--

     हमें भारत के विद्यार्थी होने नाते आत्मनिर्भर भारत अभियान में हर संभव सहयोग प्रदान करना चाहिए और सफल बनाने के पूरी कोशिश करनी चाहिए। यदि हमारा देश आत्मनिर्भर बनेगा तो हमारे देश में किसी भी संसाधन की कोई कमी नहीं होगी।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-08.02.2023-बुधवार.
=========================================