निबंध-क्रमांक-170-स्वच्छ भारत अभियान

Started by Atul Kaviraje, February 15, 2023, 10:39:42 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                         "निबंध"
                                       क्रमांक-170
                                      ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध"

                             स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध--
                            ----------------------------

                    प्रस्तावना--

     स्वच्छता ना केवल हमारे घर सड़क तक के लिए ही जरूरी नहीं होती है। यह देश ओर राष्ट्र की आवश्यकता होती इससे ना केवल हमारा घर आँगन ही स्वच्छ रहेगा पूरा देश ही स्वच्छ रहेगा।

     इसी को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत अभियान जो कि हमारे देश के प्रत्येक गांव और शहर में प्रारम्भ की गई है। जो देश के प्रत्येक गली गाँव की प्रत्येक सड़कों से लेकर शौचालय का निर्माण कराना और देश के बुनियादी ढांचे को बदलना ही इस अभियान का उद्देश्य है।

                स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत--

     मोहनदास कर्मचन्द गाँधी जी की 145वीं जयंती 2 अक्टूबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की, इसे भारत मिशन और स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है। साफ-सफाई को लेकर भारत की छवि को बदलने के लिए नरेंद्र मोदी ने देश को एक मुहिम से जोड़ने के लिए जन आंदोलन बनाकर इसकी शुरुआत की।

     2 अक्टूबर 2014 को नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर जनसमूहों को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादियों से स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेने और इसे सफल बनाने को कहा। फिर उन्होने वाल्मीकि बस्ती जाकर झाड़ू लगाया।

                स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्य--

2019 तक सभी घरों में पानी की पूर्ति सुनिश्चित कर के गांवों में पाइपलाइन लगवाना जिससे स्वच्छता बनी रहे।
खुले में शौच बंद करवाना, जिसके तहत हर साल हजारों बच्चों की मौत हो जाती है।
लगभग 11 करोड़ 11 लाख व्यक्तिगत, सामूहिक शौचालयों का निर्माण करवाना, जिसमें 1 लाख 34 हजार करोड रुपए खर्च होंगे।
लोगों की मानसिकता को बदलना उचित स्वच्छता का उपयोग करके।
शौचालय उपयोग को बढ़ावा देना और सार्वजनिक जागरूकता को शुरू करना।
गांवो को साफ रखना।
ग्राम पंचायत के माध्यम से ठोस और तरल अपशिष्ट की अच्छी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करना।
सड़के फुटपाथ ओर बस्तियां साफ रखना।
साफ सफाई के जरिए सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                         (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                        -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.02.2023-बुधवार.
=========================================