निबंध-क्रमांक-174- कोरोनावायरस

Started by Atul Kaviraje, February 19, 2023, 10:26:07 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "निबंध"
                                    क्रमांक-174
                                   ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " कोरोनावायरस पर निबंध"

                                कोरोनावायरस पर निबंध--
                               ----------------------

     कोरोना वायरस एक निर्जीव प्राणघातक वायरस है, जिसने पूरी दुनिया को प्रभावित किया हुआ है, जिस में निर्जीव महाद्रीप अंटार्कटिका भी शामिल है। कोरोना वायरस COVID-19 से भी जाना जाता है। इस खतरनाक बीमारी ने पूरी दुनिया में ऐसा कोहराम मचाया की विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया गया। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरी व्यक्ति में बहुत तेजी से फैलता है।

     इस वायरस की उत्पत्ति की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं मिली है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इस वायरस का जन्म चीन के वुहान शहर की एक लेबोरेटरी में हुआ था। कुछ रिपोर्ट के अनुसार चीन के सीफ़ूड मार्केट में एक चमगादड़ कोरोना वायरस से संक्रमित था, जिसका मांस मानव द्वारा खाने के कारण कोरोना वायरस मानव में आ पंहुचा।

     यह वायरस हवा पानी और संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, भोजन से भी फैलता है। कोरोना वायरस के लक्षणों में सर्दी, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द होना आदि है। अगर व्यक्ति कोरोना वायरस से ज्यादा संक्रमित हो जाता है तो उसे सांस लेने में तकलीफ भी पड़ती है। क्योंकि यह वायरस सीधे फेफड़े पर आक्रमण करता है। सही समय पर इलाज न मिलने के कारण व्यक्ति की थोड़े समय में ही मौत हो जाती है।

     इस वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क पहना एक मात्र उपाय है, उसके साथ साथ हाथों को सैनिटाइजर से साफ़ करना और सबसे 3 फीट की दूरी बनाए रखना बेहद जरुरी है। व्यक्ति की अंदर की रोग प्रतिकारक शक्ति अगर ज्यादा हो तो इस वायरस का उस व्यक्ति पर कम प्रभाव रहता है।

     पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से लोग त्राहिमाम हो गए है। सभी देशों की सरकार ने अपने अपने देशों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए लोकडाउन लगा दिया था, जिसके चलते लगभग 6 महीनों तक सभी देशों की रेलगाडी, बस, रोड बॉर्डर और हवाई जहाजों को बंध कर दिया था। लोग अपने अपने घरों से बहार निकल ने से और किसी भी व्यक्ति के संपर्क में भी आने से डरते थे।

     इस वायरस की वजह से अब तक दुनिया में लाखों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कई बड़े बड़े बिज़नेस भी बंद हो चुके है। सभी देशों में बेकारी की समस्या बढ़ गई है। सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर इस वायरस का सीधा असर पड़ा है। हर जगह महंगाई और गरीबी बढ़ गई है।

     लेकिन इस वायरस की वजह से कई लोगों को लाभ भी हुआ है। वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है। लॉकडाउन के समय का उपयोग लोग अपनी कला और कौशल को निखारने में लगा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये कई नए बिज़नेस को भी लाभ मिला है।

     कोरोना की वैक्सीन को बनने में लगभग एक साल लग गया। सबको वैक्सीन लगाने के बाद इस वायरस का प्रभाव धीरे धीरे कम हो गया और जनजीवन सामान्य होने लगा है। हालाँकि इस वायरस को अभी पूरी तरीके से नाबूद नहीं किया गया है।

     इस आपदा के बाद लोगों की सामाजिक, आर्थिक समझ और जीवनशैली में बदलाव देखे गए हैं। कोरोना वायरस ने हमें अपने जीवन का महत्त्व समझा दिया। इस आपदा से बचने के लिए लोगों में एकता होना और साथ साथ गाइड लाइन का पालन करना भी बेहद जरुरी हैं।

--राहुल सिंग तन्वर
-----------------

                        (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                       -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-19.02.2023-रविवार.
=========================================