निबंध-क्रमांक-178-कोरोना वैक्सीन

Started by Atul Kaviraje, February 23, 2023, 09:39:18 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "निबंध"
                                     क्रमांक-178
                                    ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " कोरोना वैक्सीन पर निबंध"

                               कोरोना वैक्सीन पर निबंध--
                              -----------------------

     इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं, बहुत ही खतरनाक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 के बारे में। जैसा कि हम सभी जानते हैं यह महामारी हमारे भारत में बहुत ही तीव्रता से आगे बढ़ रहा है और कई सारी लक्षणों को दर्शाता है।

     इस लेख के माध्यम से हम आपको कोविड-19 के बारे में संपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं। इस लेख में आपको यह पता चल जाएगा कि कोविड-19 होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं, हमें कोविड-19 से बचने के लिए क्या-क्या उपाय करने चाहिए और हमें किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।

     इस बीमारी से बाहर निकलने के लिए, इसके साथ ही हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि कोरोना वायरस की वैक्सीन किस प्रकार से कारगर साबित हो सकती है।

     दो साल से पूरी दुनिया पर कोरोनावायरस का हाहाकार था। प्रतिदिन लाखों की संख्या में पूरी दुनिया में हो रहे लोगों की मौत ने ऐसा डर उत्पन्न कर दिया मानो अब दुनिया का अंत ही हो जाएगा। लेकिन चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ती टेक्नोलॉजी ने सभी को इस महामारी से उभार लिया। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस वैक्सीन बनाने पर कार्य किया।

     अंतः उनकी मेहनत रंग लाई कोरोना वैक्सीन बनाने में उन्हें सफलता मिली। दुनिया भर के कई वैज्ञानिकों ने कई प्रकार के वैक्सीन बनाई, जिसे सबसे पहले जानवरों पर प्रयोग किया गया, उन पर सफल होने के बाद इंसानों पर इस्तेमाल किया गया।

     कोरोना वैक्सीन क्या है? लोगों के मन में अक्सर यह प्रश्न आता है। क्योंकि बहुत से लोगों को लगता है कि वैक्सीन एक दवा है, जो बीमारियों को खत्म करता है लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैक्सीन कोई दवा नहीं है। यह इंसान के शरीर को वायरस से संक्रमित होने से बचाता है।

     इस तरह कह सकते हैं कि वैक्सीन हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता है ना कि यह बीमारियों को ठीक करता है। जब हमारे शरीर में वैक्सीन लगाया जाता है तो यह हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनाता है, जो संक्रमित वायरस का हमारे शरीर में आते ही पहचान कर लेता है और वह रोगप्रतिकारक क्षमता को उसके खिलाफ लड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

     कोरोना महामारी आते ही देश भर के वैज्ञानिकों ने कई प्रकार के वैक्सीन को बनाया। जो वैक्सीन सफल हो गया उसे देशभर के नागरिकों को वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया गया। हालांकि यह प्रक्रिया अभी भी जारी है क्योंकि अभी भी दुनिया भर के कई लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाया है।

     बहुत से लोग वैक्सीन लगाने से डरते भी हैं क्योंकि वैक्सीन लगाने पर कई लोगों को बुखार आ जाता है। लेकिन बता दें कि बुखार आना खराब स्वास्थ्य की पहचान नहीं है बल्कि यह इस बात का संकेत है कि वैक्सीन आपके शरीर में एंटीबॉडी बना रहा है।

     इसीलिए जो वैक्सीन लेने से डरते हैं, उन्हें कोरोनावायरस से संक्रमित होने से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। यहां तक कि जिन देशों में कोरोना का संक्रमण नहीं फैला है, उन देशों के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में दोबारा कोरोना का संक्रमण न फैले।

--राहुल सिंग तन्वर
----------------

                       (साभार एवं सौजन्य-द सिम्पल हेल्प.कॉम)
                      -------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-23.02.2023-गुरुवार.
=========================================