दिन-विशेष-लेख-राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

Started by Atul Kaviraje, March 04, 2023, 09:58:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    "दिन-विशेष-लेख"
                                   "राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस"
                                  -------------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-०४.०३.२०२३ -शनिवार आहे, मार्च ४ हा दिवस "राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस " म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत. .

     राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह पूरे भारत देश में एक साथ मनाया जाता है, इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधित आंदोलनो के प्रति जागरूक करना है.

     इसे मनाने का एक अन्य उद्देश्य विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना भी है.

     विभिन्न सुरक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधित गतिविधियों में विभिन्न व्यवसाय मालिको द्वारा अपने कर्मचारियों को जोड़कर सहभागी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना.
इस अभियान के माध्यम से जरूरत आधारित गतिविधियों, कानूनी आवश्यकताओ के साथ आत्म-निरीक्षण और आधिकारिक स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संबंधित गतिविधियों को वर्क प्लेस पर बढ़ावा देना.

     मालिको और कर्मचारियों को उनकी कानूनी ज़िम्मेदारी याद दिलाकर वर्क प्लेस पर सुरक्षा को बढ़ावा देना.

         वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ऐतिहात बरतने वाली प्रवृत्ति के साथ सुरक्षा को बढ़ावा देना.
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम 2011 -2023 (Themes of National Safety Day)--

साल   थीम
2011   निवारक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति की स्थापना और रखरखाव करना
2012   सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण सुनिश्चित करना था – यह एक मौलिक मानव अधिकार है
2013   सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना
2014   कार्यस्थल पर दबाव और सुरक्षा के साथ खतरों का नियंत्रण
2015   सतत आपूर्ति श्रृंखला के लिए एक सुरक्षा संस्कृति बनाये
2016   ऐसा सुरक्षा आंदोलन जिसमें लोगों को कोई नुकसान न हो
2017   एक दूसरे को सुरक्षित रखें
2018   सुरक्षा हमारी प्राथमिकता नहीं है, यह हमारा मूल्य है
2019   औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा
2020   सुरक्षा कर्मियों को सलाम
2021   आपदा से सीखें और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करें
2022   –

     इस प्रकार हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस एक विशेष ध्येय के साथ मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस और जागरूक किया जा सके.

        राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की गतिविधियां और कार्यक्रम (Safety Week Activities and Events) – 

     यह सप्ताह विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न ओद्योगिक संगठनो द्वारा मिलकर मनाया जाता है. ये संस्थाए विभिन्न कार्यक्रमों और विभिन्न प्रमोशनल मटेरियल्स के द्वारा लोगों में राष्ट्रीय सुरक्षा कि भावना को जागरूक करती है. इन कार्यक्रमों को विभिन्न इलेक्ट्रोनिक मीडिया पत्रिकाओं, समाचार पत्रों और अन्य ओद्योगिक पत्रिकाओं के माध्यम से लोगों तक पहुँचाया जाता है.

--कर्णिका
(February 3, 2023)
----------------------

                    (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-दीपावली.को.इन)
                   -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-04.03.2023-शनिवार.
=========================================