होली-रंगपंचमी-कविता-7

Started by Atul Kaviraje, March 06, 2023, 11:16:55 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    होली-रंगपंचमी
                                   --------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०६.०३.२०२३-सोमवार है. आज होली है. आईए, सभी बुरी, अनिष्ट प्रवृत्तियों को इस होली मे जलIकर नाश करे, एवं अच्छे विचारोका अवलंब करे. मराठी कविताके मेरे सभी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको होली की अनेक हार्दिक शुभेच्छाये. आईए, पढते होली की कुछ कविताये-रचनाये--

रंग -रंगीली मस्ती वाला,
आया है होली का त्यौहार।

प्रेम भाव से इसे मनायें,
न हो कोई भी तकरार।

रंग -बिरंगे इस पर्व पर,
होता बिना किये श्रृंगार।

नाचे गायेंग ढोल बजायें,
हम बच्चों की टोली भरमार।

रंग लगायें एक दूजे को,
करे प्रेम रस की बौछार।

जाती -मजहब सब भूले आज,
बड़ों को आदर , छोटो को दें प्यार।

रीत -प्रीत , गीत -मीत और,
रंग उमंग तरंग उपहार।

भेद भाव मिटाने दिल का,
आता है होली का त्यौहार।

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-अजब गजब.कॉम)
                     ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.03.2023-सोमवार.
=========================================