निबंध-क्रमांक-190-ग्रामीण जीवन पर निबंध

Started by Atul Kaviraje, March 07, 2023, 10:24:16 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "निबंध"
                                      क्रमांक-190
                                     ------------

मित्रो,

      आईए, पढते है, ज्ञानवर्धक एवं ज्ञानपूरक निबंध. आज के निबंध का शीर्षक है- " ग्रामीण जीवन पर"

                                ग्रामीण जीवन पर निबंध--
                               ---------------------

                    प्रस्तावना--

     पहले के समय में जब सुख सुविधाएँ एवं संसाधन नहीं हुआ करते थे. तो सारे लोग बिना छोटी सी बस्ती या स्थान पर रहा करते थे. उसे गाँव कहा जाता है. धीरे धीरे जब दुनिया में लोगों ने एक के बाद एक अनुसंधान करते हुए विकास सुविधाओं को उत्पन्न किया और उसका लगातार विकास किया तो फिर शहर की उत्पत्ति हुई. किन्तु आज भी कुछ जगह ऐसी है जहाँ पर यह सुविधाएँ नहीं पहुंच पाई है. इसलिए आज भी दुनिया है कई गांव मौजूद है. गाँव में रहने वाले लोगों का जीवन बहुत ही साधारण होता है. उनका पूरा जीवन कृषि या उससे संबंधित उद्योगों पर निर्भर करता है.

                     भारतीय ग्राम--

     कहा जाता है कि भारत गाँवो का देश है, और सही भी यही है क्यूकी यहाँ की अधिक्तर जनसंख्या गाँवो में वास करती है। भारत वासी अपने विकास के लिए भारतीय कृषि पर ही निर्भर करते है। सादा जीवन उच्च विचार यही भारतीय ग्रामों की पहचान है। जब भी मन में भारतीय ग्राम का विचार आता है, तो खेतों में दूर-दूर तक लहलहाती हुई हरी फसले, कड़ी धूप और खुले आसमान के नीचे काम करता किसान, घरो की बागदौड़ संभालती घर की स्त्रियों की छवि आखों के सामने आ जाती है। पेड़ों की ताजी हवा, ताजा और शुध्द दूध, रसायनो से मुक्त ताजी-ताजी सब्जियाँ, गाँवो के चौपालों की रौनक आदि चिजें आज भी भारत वासियों को गाँव की ओर खीच ले जाती है। सभी ग्राम वासियों का एक दूसरे के लिए लगाव, उनका एक दूसरे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना गावों की विशेषता है।

--स्नेहा
(February 13, 2023)
-----------------------

               (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दीपावली.को.इन/निबंध-एसे-हिंदी)
              -----------------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-07.03.2023-मंगळवार.
=========================================