भारत डिस्कव्हरी-अंबलट्ठिका

Started by Atul Kaviraje, March 14, 2023, 11:00:15 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    "भारत डिस्कव्हरी"
                                   ------------------

मित्रो,

     "भारत डिस्कव्हरी" विषया-अंतर्गत, आज पढेंगे "इतिहास-कोश" इस श्रेणी-अंतर्गत एक इतिहास लेख. इस लेख का शीर्षक है- अंबलट्ठिका.

                                    "अंबलट्ठिका"
                                   -------------

     अंबलट्ठिका राजगृह और नालन्दा के बीच स्थित एक प्रसिद्ध नयनाभिराम, रमणीय और सुन्दर तपोवन जैसा आम्रवन है। 'ब्रह्मजालसुत्त' में महात्मा बुद्ध का इस आम्र तपोवन के 'राजागारक' में आगमन का उल्लेख है। यह एक अत्यन्त ध्यान योग्य, शान्त-एकान्त आम्रकुंज था, जो भगवान को भी प्रिय था और आयुष्मान राहुल ने ध्यान के लिए इसे चुना था।

बौद्ध श्रमण अक्सर यहाँ ध्यान-तपस्या के लिए आते रहते थे।
इस आम्रवन में स्थित तपोभूमि के भवन का निर्माण राजा बिम्बिसार ने करावाया था।
यह 'पधान घर संखेप' के रूप में बौद्ध श्रमणों में विख्यात था।
अंबलट्ठिका में भगवान ने राहुल को उपदेश दिया था, जिसका मज्झिम निकाय के अंबलट्ठिका राहुलोवाद सुतंत्र में वर्णन मिलता है।
अंबलट्ठिका में निवास-विश्राम के पश्चात् भगवान नालन्दा गए थे।
यहाँ उनकी अन्तिम काल में उपस्थिति दर्शाई गई है।
नालन्दा से भगवान कुसिनारा गए और मोक्ष को प्राप्त हुए।

--भारत डिस्कव्हरी
-----------------

                      (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-भारत डिस्कव्हरी.org)
                     --------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-14.03.2023-मंगळवार.
=========================================