II रमजान ईद II-हर साल में एक बार माहे रमजान के बाद आता है ईद-कविता-6

Started by Atul Kaviraje, April 22, 2023, 07:07:27 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      II रमजान ईद II
                                     -----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२२.०४.२०२३-शनिवार है. आज "रमजान ईद" है. यह रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। 30 दिनों के उपवास या रोजा रखने के बाद, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के 10वें शव्वल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। यह उस महीने के बाद पहला दिन होता है, जब मुसलमान उपवास या रोजा नहीं रखते हैं और ईद का त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाते हैं। मराठी कविताके मेरे सभी मुस्लिम भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको रमजान ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है रमजान ईद पर कविताये-रचनाये.

                        ईद मुबारक कविता--

         हर साल में एक बार माहे रमजान के बाद आता है ईद--

हर साल में एक बार माहे रमजान के बाद आता है ईद
ज़कात फ़ितरा मुफ़लिसों की मदद सीखा जाता है ईद।

करते है सभी फ़लक के चाँद का दीद
गले मिलके मुबारकबाद देकर सेवइयां खाकर मनाते हैं ईद।

मिटाता है दिलो से नफ़रत और अदावत को।
पैगाम प्रेम और भाईचारे का लाता है ईद।

मुंतज़र होता है हर एक को अपनी ईदी का
मीठी सेवइयों सा रिश्तों मे मिठास लाता हैं ईद।

"अफरोज" ये ईद सबब हैं खुदा के दिये नेक कामों का
तभी तो सारे त्योहारो में सबसे आला है ईद।

--अफरोज आलम
----------------

                          (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी पोएम.ऑर्ग)
                          --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-22.04.2023-शनिवार.
=========================================