बुद्ध पूर्णिमा-बुद्ध की राह पर चल-कविता-1

Started by Atul Kaviraje, May 05, 2023, 10:40:48 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बुद्ध पूर्णिमा"
                                     -------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०५.०५.२०२३-शुक्रवार है. आज "बुद्ध पौर्णिमा" है. हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर महीने का आखिरी दिन होता है. अभी वैशाख महीना चल रहा है. 5 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा है, इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. इसे बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती भी कहते है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको  बुद्ध पूर्णिमा की अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है भगवान बुद्ध की कुछ कविताये-रचनाये.

     बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के लोगो के अलावा हिन्दू धर्म के लोगो के लिए भी बहुत मायने रखता है क्योकि भगवन गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौंवे अवतार थे | इसीलिए गौतम बुद्ध के जन्मदिवस को गौतम बूढ़ा जयंती व बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है बुद्ध पूर्णिमा इसीलिए कहा जाता है क्योकि यह बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन ही पड़ती है | इसीलिए इस दिन के ऊपर हमारे कुछ महान शायरों द्वारा कई बेहतरीन कविताये लिखी गयी है.

यही धर्म है मोक्ष पथगामी
मध्यम मार्ग सरल
पाँच अनुशीलन हैं इसके
मानव पालन कर.
सत्कर्मों की पूँजी बना ले
प्रेम-भाव अविरल
कर्मों को अपना धर्म समझ ले
करना किसी से न छल.
प्राणीमात्र पर दया करना तू
जो हैं दीन-निर्बल
बुद्ध ने जो सन्देश दिया है
उस पर करना अमल.
राग-रंग नहीं करना तुझको
संयम है तेरा बल
मानव जीवन तुझे मिला है
रखना इसे निर्मल.
त्रिपिटक ग्रंथों में समाये
जीवन सार सकल
प्रज्ञा शील करुणा अपना ले
मोक्ष की कामना कर.
स्वर्ग-नर्क सब किसने देखा ?
किसने देखा कल ?
परम-धाम जाना है तुझको
बुद्ध की राह पर चल.
बुद्धं शरणम गच्छामि
धम्मं शरणम गच्छामि
संघम शरणम गच्छामि
पंचशील के अनुगामी.

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी गाईड्स.इन)
                       ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-05.05.2023-शुक्रवार.
=========================================