बुद्ध पूर्णिमा-बुद्ध पूर्णिमा बनी ज्योतिर्मय-कविता-2

Started by Atul Kaviraje, May 05, 2023, 10:42:16 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बुद्ध पूर्णिमा"
                                     -------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०५.०५.२०२३-शुक्रवार है. आज "बुद्ध पौर्णिमा" है. हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर महीने का आखिरी दिन होता है. अभी वैशाख महीना चल रहा है. 5 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा है, इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. इसे बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती भी कहते है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको  बुद्ध पूर्णिमा की अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है भगवान बुद्ध की कुछ कविताये-रचनाये.

बुद्ध पूणिॅमा हुई एक दर्शन,
गूंज उठी हर दिशा में एक सामान।
बुद्ध पूर्णिमा हुया चारो ओर प्रकाशमय,
जन -जागरण आया इस जहां में बन कर नए सूत्र धार.
बुद्ध पूर्णिमा बनी एक मधुर वाणी,
दिखा कर हर इंसानो को ज्योतिर्मय पथ का आविष्कार।
जग में फैले जो बुद्ध- वाणी लिपटे धरा के पंच – भूत में हर बार.
नदी, पर्वत, प्राणी जगत हुए प्रकाशमय,
बुद्ध पूर्णिमा बनी ज्योतिर्मय,
नव प्रभात को किया आलिंगन,
बुध वाणी संगीतमय बनकर
दिव्य ज्योति फैलाया हर बार.
हर सुर, ताल, लय एक सूत्र में बँधा ,प्रसारित हुई
बुद्ध वाणी धरा पर बनी अनंत शक्ति, दिखा कर जगत को
एक नए चमत्कार।

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी गाईड्स.इन)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-05.05.2023-शुक्रवार.
=========================================