बुद्ध पूर्णिमा-बुद्ध पूर्णिमा-कविता-6

Started by Atul Kaviraje, May 05, 2023, 10:48:39 AM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बुद्ध पूर्णिमा"
                                     -------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०५.०५.२०२३-शुक्रवार है. आज "बुद्ध पौर्णिमा" है. हिंदू धर्म में हर माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर महीने का आखिरी दिन होता है. अभी वैशाख महीना चल रहा है. 5 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा है, इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. इसे बुद्ध पूर्णिमा और बुद्ध जयंती भी कहते है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको  बुद्ध पूर्णिमा की अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है भगवान बुद्ध की कुछ कविताये-रचनाये.

                                    "बुद्ध पूर्णिमा"
                                   -------------

सन्यास बुद्ध का व्यर्थ हुआ
संसार में ओ ही अनर्थ हुआ
ज़िसके लिए त्यागा घर को
उससे संसार क्या मुक्त हुआ ?

बंधन में आज भी दुनिया हैं
मुक्त हुआ ना बुद्ध किसी से
घर त्यागें लाखों सन्यासी
पर हुआ संसार ना शुद्ध किसी से

धर्म की राह दिखाया जो
कई हिंसा युद्ध कराया वो
जीकर देखों बिना धर्म के
कितनी शांति हैं बताओं तो

घर त्यागें कोई बुद्ध ऐसा हो
मिटा दे धर्म जो सब फ़ैला हो
इंसान सभी तब बुद्ध होगा
मानवता मन में जगा दे तो ।

--बिमल तिवारी "आत्मबोध"
------------------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-अमर उजाला.कॉम)
                        ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-05.05.2023-शुक्रवार.
=========================================