दिन-विशेष-लेख-हेलन केलर दिन-C

Started by Atul Kaviraje, June 27, 2023, 05:23:03 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "दिन-विशेष-लेख"
                                   "हेलन केलर दिन"
                                  -----------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-27.06.2023-मंगळवार आहे.  २७ जून हा दिवस "हेलन केलर दिन" म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत.

     हेलेन को देखने के बाद, डॉ जे जूलियन चिसोलम (Dr. J. Julian Chisolm) ने उन्हें टेलीफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल से मिलने की सलाह दी। वह उस समय अंधे और बहरे बच्चों के लिए काम करते थे।

     हेलन और उनके पिता अलेक्जेंडर ग्राहम बेल से मिले। बेल ने उन्हें बोस्टन, मैसाचुसेट्स (Boston, Massachusetts) के पर्किन्स इंस्टीट्यूट जाने को कहा। वहां उनकी मुलाकात पर्किन्स इंस्टीट्यूट के निदेशक अनागनोस (Anagnos) से हुई। अनागनोस (Anagnos) ने उन्हें पर्किन्स इंस्टीट्यूट की नई ग्रेजुएट ऐनी सुलिवन के बारे में बताया। वह हेलेन को पढ़ा सकती थी।

                  हेलेन केलर और ऐनी सुलिवन--

     3 मार्च, 1887 हेलेन केलर के जीवन का सबसे बड़ा दिन। 3 मार्च को ऐनी सुलिवन हेलेन के घर आई और उसके लिए एक गुड़िया ले आई। ऐनी सुलिवन ने हेलेन को डॉल देकर उसके हाथ पर d-o-l-l लिखा, लेकिन हेलेन को कुछ भी समझ में नहीं आया क्योंकि हेलेन शब्दों और वस्तुओं के बीच संबंध को समझ नहीं पाई।

     जब हेलेन अपनी भावनाओं को दूसरों को बताने में असमर्थ पाती, तो वह निराश हो जाती थी। यही कारण है कि ऐनी सुलिवन ने कुछ दिनों के लिए परिवार से अलग होने की मांग की। हेलेन और ऐनी सुलिवन कॉटेज स्थानांतरित हो गए।

     वहां, हेलेन ने पहला शब्द "वाटर" सीखा। ऐनी सुलिवन ने हेलेन का हाथ पानी की टोटी के नीचे रखा और उसके हाथ पर कई बार w-a-t-e-r लिखा। तब हेलेन ने पहली बार समझा कि इस दुनिया में हर वस्तु का एक नाम है। वहाँ हेलेन ने 30 शब्द सीखे और अब वह समझ गई कि हर शब्द का एक अर्थ होता है।

     एक बार ऐनी सुलिवन हेलेन को बगीचे में ले गई, वहाँ हेलेन ने प्रकृति के बारे में जाना। खराब मौसम के कारण, बहुत तेज हवाएं चलने लगी। उसे पहली बार पता चला कि, प्रकृति जिनती प्यारी है उससे कई गुना कठोर है।

     1905 में, ऐनी सुलिवन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षक जॉन मैसी (John Macy) से शादी की। वे समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। हालांकि जॉन मैसी और ऐनी सुलिवन कुछ मतभेदों के कारण कई वर्षों के बाद एक-दूसरे से अलग हो गए, लेकिन उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया।

     1932 में, ऐनी सुलिवन ने बीमारी के कारण देखने की अपनी क्षमता खो दी और कुछ साल बाद 1936 में ऐनी सुलिवन की मृत्यु हो गई। ऐनी सुलिवन हेलेन के साथ 49 साल तक रहीं जब तक वह मर नहीं गई।

--नील गोविंद
------------

                        (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-हिंदी ज्ञान.कॉम)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-27.06.2023-मंगळवार.
=========================================