दिन-विशेष-लेख-हेलन केलर दिन-D

Started by Atul Kaviraje, June 27, 2023, 05:24:38 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  "दिन-विशेष-लेख"
                                  "हेलन केलर दिन"
                                 -----------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-27.06.2023-मंगळवार आहे.  २७ जून हा दिवस "हेलन केलर दिन" म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत.

                    हेलेन केलर की शिक्षा--

     मई 1880 से, हेलेन केलर की औपचारिक शिक्षा शुरू हुई। हेलेन ने पर्किन्स इंस्टीट्यूट जाना शुरू कर दिया। 1994 से 1996 के बीच हेलन ने राईट-ह्यूमसन स्कूल में पढ़ाई की। वहाँ हेलेन ने संचार कौशल में सुधार किया और ऐकडेमिक विषयों को भी पढ़ा।

     इसके बाद 1896 में हेलेन ने कैम्ब्रिज स्कूल (Cambridge School) भी ज्वाइन किया जो कि युवतियों के लिए था।

     जब हेलेन केलर के संघर्ष की स्टोरी लोगों को पता चली तब बहुत से लोग उन से प्रभावित हुए। उनमें मार्क ट्वेन (Mark Twain) भी शामिल थे जो की एक लेखक थे। वह हेलेन केलर के दोस्त बन गए। ट्वैन ने अपने एक मित्र हेनरी एच रोजर्स (Henry H. Rogers) से हेलेन को मिलवाया, जो एक तेल कार्यकारी था।

     रोजर्स हेलेन केलर की लगन और प्रतिभा से बहुत प्रभावित हुए। इसीलिए उन्होंने हेलेन की उच्च शिक्षा के लिए रेडक्लिफ कॉलेज (Radcliffe College) की फीस का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की।

     1903 में हेलन केलर ने "द स्टोरी ऑफ़ माय लाइफ" को प्रकाशित किया जो एक बेस्ट सेलर बुक बनी। इस पुस्तक को लिखने में, ऐनी सुलिवन और जॉन मैसी ने हेलेन की बहुत मदद की।

     हेलेन ने 1904 में 24 साल की उम्र में ग्रेजुएशन पूरा किया। इस समय तक, हेलेन केलर ने संचार के विभिन्न तरीकों जैसे कि टाइपिंग, होंठों को पढ़ना (स्पर्श करके) और भाषण में महारत हासिल कर ली थी।

                    राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियाँ।--

     ग्रेज्यूशन के बाद, हेलेन केलर ने लोगों के लिए काम करना शुरू कर दिया। हेलेन केलर उस समय तक एक प्रसिद्ध हस्ती बन गई थी। हेलेन ने हजारों लोगों को संबोधित किया, उन्हें अपने संघर्षों और अनुभवों के बारे में बताया।

     ग्रेजुएशन के कुछ समय बाद ही हेलेन केलर सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गईं। यहां तक ​​कि हेलन ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन भी किया। 1909 से 1921 के दौरान, उन्होंने समाजवाद पर कई लेख लिखे।

     1915 में, हेलेन ने जॉर्ज केसलर के साथ अमेरिकन फाउंडेशन फॉर ओवरसीज ब्लाइंड की सह-स्थापना की, जिसे आज हम हेलेन केलर इंटरनेशनल के नाम से जानते हैं। जो बच्चों के स्वास्थ्य और नेत्रहीन लोगों के लिए काम करता है। 1920 में, हेलेन केलर ने अमेरिका सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) की स्थापना में मदद की।

     1924 में हेलेन अमेरिकन फेडरेशन फॉर द ब्लाइंड की एक सक्रिय सदस्य बन गई। वह अपनी मृत्यु तक इस फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य बनी रहीं।

     हेलेन ने अपने जीवनकाल में 35 देशों की यात्रा की।

                       पुरस्कार और सम्मान--

     सन 1964 में हेलेन केलर को स्वतंत्रता का राष्ट्रपति पुरस्कार (Presidential Award for Freedom) मिला। हेलेन को कई विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली।

                    मृत्यु--

     1961 में गंभीर स्ट्रोक के बाद, हेलेन ने सामाजिक गतिविधियों को छोड़ दिया। 1 जून 1968 को सोते समय हेलेन की मृत्यु हो गई।

     हेलेन ने एक उदाहरण स्थापित किया कि कड़ी मेहनत, विश्वास और धैर्य के साथ इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। हेलेन केलर की जीवनी हम सब के लिए प्रेणना का स्रोत है।

                द मिरेकल वर्कर मूवी {The Miracle Worker}--

     मिरेकल वर्कर हेलेन केलर की आत्मकथा पर आधारित है, साल 1957 में रिलीज़ हुई ये फिल्म एक पुरस्कार विजेता फिल्म है।

--नील गोविंद
------------

                         (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-हिंदी ज्ञान.कॉम)
                        ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-27.06.2023-मंगळवार.
=========================================