दिन-विशेष-लेख-हेलन केलर दिन-E

Started by Atul Kaviraje, June 27, 2023, 05:26:19 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "दिन-विशेष-लेख"
                                   "हेलन केलर दिन"
                                  -----------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-27.06.2023-मंगळवार आहे.  २७ जून हा दिवस "हेलन केलर दिन" म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत.

                          हेलेन केलर से हमें क्या प्रेरणा मिलती है ?--

              4 चीजें जो आप हेलेन केलर से सीख सकते हैं।

--"असंभव" संभव हो सकता है।

हेलेन केलर ने साबित कर दिया कि इंसान धैर्य और निरंतरता से असंभव को भी संभव कर सकता है. हेलेन इस बात का प्रतीक है कि कैसे एक व्यक्ति असंभव को संभव कर सकता है और पीढ़ियों को उसे एक आदर्श के रूप में देखने के लिए प्रेरित कर सकता है।

--आपका भविष्य आप पर निर्भर है।

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो इंसान के हाथ में नहीं होती हैं लेकिन हमारी जिंदगी वास्तव में हमारे ही हाथों में होती है, हम उसे बना भी सकते हैं या बिगाड़ भी सकते हैं. अपनी कमियों और असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देना आसान है, लेकिन हर चीज के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराना मुश्किल है।

--सकारात्मकता पर ध्यान दें और खुश रहें।

हेलेन केलर ने उन चुनौतियों का सामना किया जो शायद ही हममें से किसी ने की हों, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने जीवन वह मुकाम हासिल किया जो पांच इंद्रियों से परिपूर्ण इंसानों के लिए भी कठिन है. हेलेन को उनकी लगातार सकारात्मकता के लिए जाना जाता था. हेलेन ने एक बार कहा था कि आप अपना चेहरा धूप में रखो और तुम कभी छाया नहीं देखगें।

--आपके पास एक लक्ष्य होना चाहिए।

भले ही हेलेन के पास देखने और सुनने की शक्ति नहीं थी, लेकिन उसका एक लक्ष्य था कि वह दूसरों के जीवन को कैसे बेहतर बना सकती हैं. यदि व्यक्ति अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित है और खुद पर विश्वास रखता है, तो वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

                  हेलेन केलर के जीवन में ऐनी सुलिवन का महत्व--

     ऐनी सुलिवन एक गॉड गिफ्टेड शिक्षक थीं, ऐसा शिक्षक आज के समय में मिलना असंभव है। हेलेन केलर के जीवन में ऐनी सुलिवन की भूमिका एक शिक्षक, रक्षक और जीवन भर के मित्र की थी। ऐनी ने हेलेन को सांकेतिक भाषा का उपयोग करके संवाद करना सिखाया। जिस दिन ऐनी सुलिवन हेलेन को पढ़ाने के लिए हेलेन के घर आई थी, उस दिन को हेलेन ने अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया था।

                    हेलेन केलर की पुस्तकें--

"द स्टोरी ऑफ माय लाइफ"
द वर्ल्ड आई लिव इन
हेलेन केलर
माय रिलिजन
ऑप्टिमिसम
द सांग ऑफ द स्टोन वॉल
आउट ऑफ द डार्क
शिक्षक
लाइट इन माय डार्कनेस
द वर्ल्ड आई लिव इन और ऑप्टिमिसम
टू लव दिस लाइफ
टू लव दिस लाइफ, कोटेशन बाय हेलेन केलर
हाऊ वॉल्द आई हेल्प द वर्ल्ड
मिडस्ट्रीम
द की ऑफ माय लाइफ, ऑप्टिमिसम
मिडस्ट्रीममी लेटर लाइफ
ऑप्टिमिसम, एन एस्से
द स्टोरी ऑफ माय लाइफ विथ हर लेटर्स
द ओपेन डोर
द फेथ ऑफ हेलेन केलर
द स्टोरी ऑफ माय लाइफ एंड ऑप्टिमिसम
द ओपेन डोर एंड आवर मार्क ट्वेन
लेट अस बिलीव
हेलेन केलर मैगज़ीन
टीचर ऐनी सुलिवन
माय लाइफ स्टोरी हेलेन केलर
आवर ड्यूटी टू द ब्लाइंड
हेलेन केलर जर्नल, 1936-1937

--नील गोविंद
------------

                         (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-हिंदी ज्ञान.कॉम)
                        ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-27.06.2023-मंगळवार.
=========================================