बकरी ईद-शायरी-1

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:42:05 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                     "बकरी ईद"
                                    ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

     ईद पर बेहतरीन अशआर | ईद शायरी | ईद पर शायरी ईद बहुत ही पाक़ त्यौहार है इस त्यौहार पर लोग अपने सारे शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और ख़ुशियां बांटते हैं।

     ईद बहुत ही पाक़ त्यौहार है इस त्यौहार पर लोग अपने सारे शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और ख़ुशियां बांटते हैं। रोज़े की समाप्ति होने पर खुशी में अल्लाह का शुक्रिया अदा करते है | ईद के मौके पर ईद से जुड़े सारे अहसासात को हम संजो कर ईद शायरी का संकलन के रूप में आपके लिए लाए है |

                     ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
अगर हयात है देखेंगे एक दिन दीदार
कि माह-ए-ईद भी आख़िर है इन महीनों में
- मिर्ज़ा रज़ा बर्क़

अच्छा हमें सिवय्याँ मिल-जुल के तुम खिलाओ
हम ने तुम्हारे पैसे इस ईद से बढ़ाए
- मुज़फ़्फ़र हनफ़ी

अपनी ख़ुशियाँ भूल जा सब का दर्द ख़रीद
सैफ़ी तब जा कर कहीं तेरी होगी ईद
- सैफ़ी सिरोंजी

अब ईद भी मना रहे हैं काफ़िलो में लोग
किसने मेरी भी कौम में अंगार छोड़ दी
- एजाज शेख

अब दिन तुम्हारे, वक्त तुम्हारा, तुम्हारी ईद
बेटी ! तुम्हारी ईद से है अब हमारी ईद
- हफीज़ जालंधरी

अब हिन्द की असली ईद हुई जो आज़ादी की दीद हुई
पढ़ पढ़ के नमाज़-ए-आज़ादी अब रूठे हुओं को मना डालें
- कँवल डिबाइवी

अबरू का इशारा किया तुम ने तो हुई ईद
ऐ जान यही है मह-ए-शव्वाल हमारा
- हातिम अली मेहर

अहबाब पूछते हैं बड़ी सादगी के साथ
तू अब के साल ईद मनाएगा किस तरह
- पं.गोपाल तिवारी अज्ञात

अहल-ए-फ़न देंगे अँधेरों को उजालों का लक़ब
ज़हर को क़ंद, मोहर्रम को कहा जाएगा ईद
- आमिर उस्मानी

आई ईद व दिल में नहीं कुछ हवा-ए-ईद
ऐ काश मेरे पास तू आता बजाए ईद
- शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================