बकरी ईद-शायरी-5

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 04:48:15 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

                 ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
ईद पर मसरूर हैं दोनों मियाँ बीवी बहुत
इक ख़रीदारी से पहले इक ख़रीदारी के बअद
- सरफ़राज़ शाहिद

ईद फिर अब की तीस की होगी
हम भी लैल-ए-क़द्र जागेंगे
- फ़रहत एहसास

ईद फिर ईद है, बस ले के ख़ुशी आती है
बेबसी की कहाँ सुनता है सदा ईद का चाँद
- मुमताज़ अज़ीज़ नाज़ा

ईद में ईद हुई ऐश का सामाँ देखा
देख कर चाँद जो मुँह आप का ऐ जाँ देखा
- शाद अज़ीमाबादी

ईद है आई ईद, रे बच्चो ईद है आई ईद
बिछड़े आन मिलेंगे, फिर से हो जाएगी दीद
- सितवत रसूल

ईद है क़त्ल मिरा अहल-ए-तमाशा के लिए
सब गले मिलने लगे जब कि वो जल्लाद आया
- दाग़ देहलवी

ईद है हम ने भी जाना कि न होती गर ईद
मय-फ़रोश आज दर-ए-मय-कदा क्यूँ वा करता
- सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

ईद हो तुम को मुबारक हाँ मगर मेरे लिए
ज़िंदगी क्या है वबाल-ए-दोश है तेरे बग़ैर
- जौहर निज़ामी

ईद-ए-क़ुर्बां से मुक़द्दस नहीं कोई तक़रीब
इस तरह भूला सबक़ याद दिलाया गया है
- खुर्शीद अकबर

ईद-ए-नौ-रोज़ दिल अपना भी कभी ख़ुश करते
यार आग़ोश में ख़ुर्शीद हमल में होता
- हैदर अली आतिश
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           -----------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================