बकरी ईद-शायरी-13

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:00:25 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
तू आए तो मुझ को भी
ईद का चाँद दिखाई दे
- हरबंस सिंह तसव्वुर

तू न आएगा तो हो जाएँगी ख़ुशियाँ सब ख़ाक
ईद का चाँद भी ख़ाली का महीना होगा
- मुज़्तर ख़ैराबादी

तेरे दीदार से बढ़कर नहीं कोई ख़ुशी हमको
हिलाले ईद भी हमने तेरा मुंह देखकर देखा
- बेख़ुद देहलवी

तौबा करो खुदा से औ अपने अन्दर छुपे हुए
उस इंसान को जगाओ के जश्ने ईद है
- फैजी रेहरवी

दिखाए जाती है उफ़ ज़िन्दगी घड़ी कैसी,
उफ़ ऐसे हाल में अब ईद की ख़ुशी कैसी
- एजाज़ उल हक़ शिहाब

दिन है ईद का और मेरी आँखें भर आयीं
आओ गले लगालो, तुम कहॉ हो मेरे भाई
- शेख बिस्मिल्ला सोनोशी

दिल के ज़ख्मो को छुपाऊँ कैसे
गम के माहौल में ईद मनाऊं कैसे
- फ़ैयाज़ अहमद ख़ालिसपुरी

दिल को लुभा लिया है मेरे चाँद-रात ने,
आ जा कि रूह रूह में तू भी बसा ले ईद
- कुँवर कुसुमेश

दिल दुखा है न वो पहला सा न जाँ तड़पी है
हम ही ग़ाफ़िल थे कि आई ही नहीं ईद अब के
- फ़ैज़ अहमद फ़ैज़

दिल में हैं छुपे रोग, मैं क्या ईद मनाऊं
बिछड़े हैं कई लोग मैं क्या ईद मनाऊं
- शहज़ाद मेहदी
=========================================

                            (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================