बकरी ईद-शायरी-17

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:06:36 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

             ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
बहोत खुब होता है याद आना तेरा
ईद की रात है ,मुलाका़त भी होगी
- कविता डवरे

बादबाँ नाज़ से लहरा के चली बाद-ए-मुराद
कारवाँ ईद मना क़ाफ़िला-सालार आया
- जोश मलीहाबादी

बिछडें हैं जो अज़ीज़ मेरे ईद के क़रीब
उनको भुलाके कैसे मनाऊं मैं अपनी ईद
- फ़रहत दुर्रानी शिकस्ता

बिल-आख़िर फिर आ ही गया यौम-ए-ईद
वो दिन जो हमारे लिए है सईद
- मोहम्मद ओसामा सरसरी

भूख की आँखों में रोटियों का सपना अभी अधूरा है
जब चूल्हा जलेगा हर इक घर में तो ईद समझूँगा
- अकबर रिज़वी

मगर ये ईद का दिन भी तो इक हक़ीक़त है
कि वज्ह-ए-ईद समझना भी इक इबादत है
- शिफ़ा कजगावन्वी

मना लेते है ईद दिदारे रूख से हम
इबादते इश्क को माहताब किसलिए
- प्रकाश मोरे

मय पी के ईद कीजिए गुज़रा मह-ए-सियाम
तस्बीह रखिए साग़र-ओ-मीना उठाइए
- वज़ीर अली सबा लखनवी

महक उठी है फ़ज़ा पैरहन की ख़ुशबू से
चमन दिलों का खिलाने को ईद आई है
- मोहम्मद असदुल्लाह

मह-जबीं ईद में अंगुश्त-नुमा क्यूँ न रहें
ईद का चाँद ही अंगुश्त-नुमा होता है
- सफ़ी औरंगाबादी
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          -----------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================