बकरी ईद-शायरी-20

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:10:58 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

             ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
मैं केसे ईद मनाऊँ ।
मैं केसे ईद मनाऊँ ।
ख़ूनी गलयाँ, ख़ूनी मंज़र, ख़ूनी हैं सब राहें
गूंज रही हैं सब सिमतों में बेबस माँ की आहें
आहों के इस शोर में केसे कोई गीत मैं गाऊँ ।
मैं केसे ईद मनाऊँ
मैं केसे ईद मनाऊँ ।
- शम्स देवबंदी

मैं ने कहा के ईद के मतलब बताइए
फैला के बाहें उसने कहा आइये जनाब
- आदिल रशीद

मौसम हुआ हसीन सनम ईद आ गई
रब ने किया बशर पे करम ईद आ गई
- गिरधारी सिंह गहलोत तुरंत बीकानेरी

यही दिन अहल-ए-दिल के वास्ते उम्मीद का दिन है
तुम्हारी दीद का दिन है हमारी ईद का दिन है
- मजीद लाहौरी

यारब हज़ार साल सलामत रहें हुज़ूर
हो रोज़ जश्न-ए-ईद यहाँ जावेदाँ बसंत
- मुनीर शिकोहाबादी

यूं तो घर में तमाम मेहमां हैं
आप आओ कि ईद हो जाए
- हनीफ दानिश इंदौरी

ये अजीब माजरा है कि ब-रोज़-ए-ईद-ए-क़ुर्बां
वही ज़ब्ह भी करे है वही ले सवाब उल्टा
- इंशा अल्लाह ख़ान इंशा

ये तय है कि हम ईद मनाने के नहीं हैं
मिलकर न कहा तुमने अगर ईद मुबारक
- नुसरत मेहदी

ये नानक की ये ख़ुसरव की दया-शंकर की बोली है
ये दीवाली ये बैसाखी ये ईद-उल-फ़ित्र होली है
- मंज़र भोपाली

ये सिर्फ पर्व नहीं है कुँवर यक़ीं मानो,
हमारी रूह पे भी इख़्तियार ईद का है
- कुँवर कुसुमेश
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          -----------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================