बकरी ईद-शायरी-26

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:19:19 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                     "बकरी ईद"
                                    ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

              ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
सौ ईद अगर ज़माने में लाए फ़लक व-लेक
घर से हमारे माह-ए-मुहर्रम न जाएगा
- रज़ा अज़ीमाबादी

हम ने तुझे देखा नहीं क्या ईद मनाएँ
जिस ने तुझे देखा हो उसे ईद मुबारक
- लियाक़त अली आसिम

हमको,
तुमको,
एक-दूसरे की बाहों में
बँध जाने की
ईद मुबारक।
- केदारनाथ अग्रवाल

हमारी ईद तो है देखने पर तेरे अब्रू को
हिलाले-ईद को ऐ महजबीं देखा तो क्या देखा
- बहादुरशाह ज़फ़र

हमारी होली है ईद है वो हर इक ख़ुशी की उमीद है वो
वो पास आए तो उस से पूछें तू इतने दिन से कहाँ था पहले
- सबीहा सदफ़

हमारे दर्द, ग़म, आहें, सुकूं और प्यार साझा हैं
मुहब्बत, भाईचारा, दोस्ती, तकरार साझा हैं
- के.पी. अनमोल

हमारे मुल्क की मिट्टी, हमारे गाँवों की गलियाँ
मकानों की छतें, दिल में बसे संसार साझा हैं
- के.पी. अनमोल

हयात आओ चलो उनका भी इस्तक़बाल करते हैं
तुम्हारे दोस्त जो आये मुक़द्दस ईद का दिन है
- शमीम हयात

हर शब शब-ए-बरात है हर रोज़ रोज़-ए-ईद
सोता हूँ हाथ गर्दन-ए-मीना में डाल के
- हैदर अली आतिश

हालात शहाब आँख उठाने नहीं देते
बच्चों को मगर ईद मनाने की पड़ी है
- शहाब सफ़दर
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                          ------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================