बकरी ईद-शायरी-27

Started by Atul Kaviraje, June 29, 2023, 05:20:41 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                      "बकरी ईद"
                                     ------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०६.२०२३-गुरुवार है. आज "बकरी ईद" है. मीठी ईद से लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद मनाई जाती है. साल 2023 में भारत में बकरीद का त्योहार 28 जून 2023 को मनाया जाएगा. बकरीद का त्योहार कुर्बानी का संदेश देता है. इसका अर्थ होता है ख़ुदा के बताये गए रास्ते पर चलना. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवियित्रीयोको, और मुस्लिम बंधू-भगीनिको बकरी ईद की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है बकरी ईद की कुछ बेहतरीन शायरी.

             ईद पर बेहतरीन शायरी--

=========================================
हासिल उस मह-लक़ा की दीद नही
ईद है और हम को ईद नहीं
- बेखुद बदायुनी

हिन्दू-मुस्लिम मिल के मनाएँ, होली हो या ईद का मिलन
त्योहारों का रूप उजागर, चलिए चलकर गाँव में देखें
- कृष्ण बिहारी नूर

हिलाल-ए-ईद ने दी है यही दिलों को ख़बर
पुकारता है हिमाला से अब्र उठ उठ कर
- चकबस्त ब्रिज नारायण

हुज़ूर उस की करो अब सलामती की दुआ
सर-ए-नमाज़ झुकाओ कि ईद का दिन है
- क़तील शिफ़ाई

है ईद का दिन आज तो लग जाओ गले से
जाते हो कहाँ जान मिरी आ के मुक़ाबिल
- मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

है ईद मय-कदे को चलो देखता है कौन
शहद ओ शकर पे टूट पड़े रोज़ा-दार आज
- सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम

है कितनी प्यारी प्यार भरी ईद की अदा
अपना समझ के सब को गले से लगाए है
- नज़ीर बनारसी

है मुसलमानों पर वाजिब सदक़ा-ए-ईद-उल-फ़ित्र
पा के रोज़ी ख़ुश हैं ग़ुरबा ये निहाल-ए-ईद है
- निसार कुबरा अज़ीमाबादी

है मेरी तरफ से सभी को बधाई
मुबारक हो अहल-ए-वतन ईद आई
- साहिल रामपुरी

होली खेले है अली, ईद मनावे श्याम
आवे ना विश्वास तो, अइयो मेरे गाम
- पवन दीक्षित

होली हो या ईद हो,या कोई त्यौहार
मक़सद तो है बांटना,इक दूजे का प्यार
- सीमाब सुल्तानपुरी
=========================================

                           (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-जखीरा.कॉम)
                           -----------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.06.2023-गुरुवार.
=========================================