II गुरु पूर्णिमा II-लेख-6

Started by Atul Kaviraje, July 03, 2023, 07:53:21 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   II गुरु पूर्णिमा II
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०३.०७.२०२३-सोमवार है. आज "गुरु पूर्णिमा" है. गुरु पूर्णिमा का व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको गुरु पूर्णिमा की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है गुरु पूर्णिमाके महत्त्वपूर्ण लेख.

            गुरु पूर्णिमा पूजा ऐसे करें (Guru purnima guru pooja)--

     गुरु शब्द को इस तरह समझें कि गु संस्कृत का मूल शब्द है जिसका अर्थ है अज्ञान या अंधकार और रू उस व्यक्ति को दर्शाता है जो उस अंधकार को दूर करता है। इससे आप समझ सकते हैं कि गुरु वह व्यक्ति है, जो आपके जीवन से अज्ञान को मिटाता है, इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु के प्रति अपना सारा सम्मान प्रकट करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यह दिन आप अकादमिक और आध्यात्मिक दोनों शिक्षकों को समर्पित कर सकते है। इसके अलावा, यह शुभ दिन ध्यान के लिए सबसे अच्छा माना जाता है और साथ ही योग साधनाओं के लिए भी यह दिन अति उत्तम माना गया है। आप इस दिन से अपनी दिनचर्या को अधिक बेहतर, सैद्धांतिक और अनुशासित बनाने का प्रण ले सकते हैं। सबसे पहले आप गुरु को नमन करें। यदि आपके गुरु आपके पास हैं, तो उन्हें तिलक लगाएं और आरती करें। यदि गुरु आपके पास नहीं हैं, तो गुरु के चित्र पर माल्यार्पण करें। गुरु पूर्णिमा पूजा में आप गुरु के द्वारा दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें।

            गुरु पूर्णिमा पर करें विष्णु पूजा (Guru purnima vishnu pooja)--

     गुरु पूर्णिमा के इस दिन से जुड़ी का बड़ा महत्व है। तो इस दिन भगवान विष्णु की प्रार्थना करने का सबसे अच्छा तरीका विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना है जो भगवान विष्णु के एक हजार नाम की सूची हैं।

                चातुर्मास की शुरुआत(chatur maas)--

     गुरु पूर्णिमा का यह दिन वर्ष के चातुर्मास (चार महीने) की अवधि की शुरुआत का प्रतीक है। पुराने समय में जाग्रत गुरु और आध्यात्मिक गुरु वर्ष के इस समय में ब्रह्मा पर व्यास द्वारा रचित प्रवचन का अध्ययन करने के लिए नीचे उतरते थे और वेदांतिक चर्चा में शामिल होते थे और अपने गुरुओं की पूजा करते थे।

     गुरु पूर्णिमा पर बृहस्पति का आशीर्वाद (Guru purnima ka guru grah se sambandh)--

     वैदिक ज्योतिष के सिद्धांतों के अनुसार, आप एक अभ्यस्त और ऊर्जावान गुरु यंत्र की पूजा भी कर सकते हैं, खासकर यदि बृहस्पति ग्रह एक या अधिक ग्रहों के साथ आपकी जन्म कुंडली में मौजूद हों। यह आपकी कुंडली में गुरु या भगवान बृहस्पति के अच्छे प्रभावों को मजबूत करने में आपकी मदद करेगा।

     यदि आपकी जन्म कुंडली में गुरु अपनी नीच राशि यानी मकर राशि में है, तो आपको नियमित रूप से किसी गुरु यंत्र की पूजा करनी चाहिए।

     आपकी जन्म कुंडली में बृहस्पति – राहु, बृहस्पति – केतु या बृहस्पति – शनि की युति होने पर भी गुरु यंत्र की पूजा (guru yantra) करना आपके लिए अनुकूल है। यदि गुरु आपकी कुण्डली में नीच भाव में अर्थात छठे, आठवें या बारहवें भाव में है तो आपको किसी ऊर्जावान गुरु यंत्र की पूजा करनी चाहिए। गुरु ग्रह के दुष्प्रभावों से बचने के लिए पुखराज भी पहना जा सकता है। हालांकि बिना किसी विशेषज्ञों की सलाह के बगैर किसी रत्न को धारण नहीं करना चाहिए। यदि आपको पुखराज जंचता है, तो धन-दौलत, व्यापार, नौकरी, संतान या स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या आपको नहीं होगी। क्या आपके लिए है पुखराज सही है।

--गणेशा
--------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-गणेशा स्पिक्स.कॉम)
                      -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.07.2023-सोमवार.
=========================================