II गुरु पूर्णिमा II-कविता-35

Started by Atul Kaviraje, July 03, 2023, 08:39:47 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                    II गुरु पूर्णिमा II
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक-०३.०७.२०२३-सोमवार है. आज "गुरु पूर्णिमा" है. गुरु पूर्णिमा का व्रत 3 जुलाई को रखा जाएगा. हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा के ही दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था. यही वजह है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है. मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको गुरु पूर्णिमा की बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आईए, पढते है गुरु पूर्णिमाकी कुछ रचनाये-कविताये.

               गुरु पूर्णिमा पर कविता--

अज्ञानी को ज्ञान वो दे

एक अलग नई पहचान वो दे

जब लगने लगे सब थक से गए

नई ऊर्जा और नई जान वो दे

जब साथ वो रहता है अपने

बुरा वक़्त पलटता जाता है

सागर से ज्ञान सा भरा हुआ

बस वही गुरु कहलाता है...

शिष्य का नाम बढे जग में

उसका यही अरमान है

सबके हृदय में उसके लिए

इसलिए सम्मान है

कभी छोड़ न मझदार में वो

मरते दम तक साथ निभाता है

सागर से ज्ञान सा भरा हुआ

बस वही गुरु कहलाता है...

नहीं अहंकार में कभी रहे

हर बात सदा ही सत्य कहे

उसके पावन उपदेशो में

अनुभव की सदा तरंग बहे

कोई आम शख्सियत नहीं है वो

हर देश का भाग्य विधाता है

सागर से ज्ञान सा भरा हुआ

बस वही गुरु कहलाता है...

– अज्ञात
---------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-दिल से देशी.कॉम)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-03.07.2023-सोमवार.
=========================================