मोहरम-निबंध-1

Started by Atul Kaviraje, July 29, 2023, 05:47:01 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                       "मोहरम"
                                      ----------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०७.२०२३-शनिवार है. आज "मोहरम" है. ताज़िया : बाँस की कमाचिय़ों पर रंग-बिरंगे कागज, पन्नी आदि चिपका कर बनाया हुआ मकबरे के आकार का वह मंडप जो मुहर्रम के दिनों में मुसलमान सुनी लोग हजरत-इमाम-हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते है और दसवें दिन जलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी मुस्लिम भाई बहनोको मै यह दिन समर्पित करता हू. आईए, पढते है मुहर्रम पर निबंध.

     मुहर्रम 2023 पर निबंध - मुहर्रम त्यौहार पर निबंध - मुहर्रम क्या है - मुहर्रम का इतिहास इन हिंदी - मुहर्रम क्यों मनाते हैं - मुहर्रम का अर्थ हिंदी में क्या है - मुहर्रम का तरीका - About Muharram 2023 in India in Hindi - Muharram Hindi Essay - Essay writing on Muharram in Hindi - Essay on Muharram Hindi - Muharram in India Essay in Hindi

     रूपरेखा : प्रस्तावना - मुहर्रम 2023 में कब है - मुहर्रम क्या है - मुहर्रम का इतिहास - मुहर्रम क्यों मनाया जाता है - मुहर्रम कैसे मनाया जाता है - मुहर्रम त्योहार के महत्व - उपसंहार।

              परिचय | मुहर्रम 2023 | मुहर्रम त्योहार की प्रस्तावना -

     जिस तरह हिन्दुओं में दशहरा, रामनवमी, नवरात्र, दिवाली आदि पर्व का माह पवित्र माने जाते हैं। इस्लाम में भी चार पवित्र महीनों में मुहर्रम एक हैं। मुसलमानों के लिए ईद हर्ष का त्योहार है, तो मुहर्रम विषाद का। इस्लामधर्म के अनुयायी अपने शहीदों की याद तरोताजा रखने के लिए इस त्योहार को बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। इस्लामी इतिहास की सबसे दुःखद घटना की याद में वर्ष के पहले महीने की पहली तारीख से दसवीं तारीख तक मुहर्रम मनाया जाता है। इस घटना का संबंध इस्लामधर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद के नाती हजरत इमाम हुसैन के बलिदान से है।

             मुहर्रम 2023 में कब है | मुहर्रम त्यौहार कब है | मुहर्रम का महीना कब से मनाया जाता है -

     हर साल अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार अगस्त और सितम्बर माह में मुहर्रम का दिन पड़ता हैं। वर्ष 2023 में 19 जुलाई के दिन से मुहर्रम का महिना शुरू होगा । दसवीं तारीख को ताजिया हैं तथा इन दस दिनों को आशूरा कहा जाता हैं। यह इस्लामिक कलैंडर का प्रथम महिना हैं। इस्लाम के सबसे चार पवित्र महीनों में मुहर्रम भी एक हैं। इसकी पहली तारीख से नयें इस्लामिक वर्ष (हिजरी सन) की शुरुआत मानी जाती हैं, इस दिन कई स्थानों पर सार्वजनिक अवकाश भी होता हैं।

                 मुहर्रम क्या है | मुहर्रम त्योहार क्या होता है -

     जिस तरह हिन्दुओं का विक्रम संवत हैं उसी तरह इस्लाम के कैलेंडर को हिजरी संवत कहा जाता हैं। इसका पहला माह मुहर्रम होता हैं। इस्लाम को मानने वाले इसे वर्ष का सबसे पवित्र माह मानते हैं। मुहर्रम के दसवें दिन ताजिये के जुलुस निकाले जाते हैं, यह शोक पर्व हैं। मुहर्रम का खासकर शिया समुदाय के मुसलमानों में बड़ा महत्व हैं। इस दिन उनके पैगम्बर हुसैन अली की हत्या करी गई थी। इसलिए वे इस दिन को शोक पर्व के रूप में मनाते हैं।

     वही इस्लाम को मानने वाले सुन्नी सम्प्रदाय के लोग भी इस दिन को मिस्र के फिरौन में मूसा पर हुई ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाते हैं। मुहर्रम के इन दस दिनों में रोजे रखकर हुसैन अली का स्मरण किया जाता हैं। ये मुहम्मद साहब के वारिश थे जिनका कत्ल मुसलमानों द्वारा ही इस पवित्र दिन पर कुरान की आयते पढ़ पढ़कर किया गया था।

                  मुहर्रम का इतिहास | मुहर्रम त्योहार की शुरुआत -

     मुहर्रम का इतिहास ये बताता है कि, हजरत हुसैन पैगंबर मुहम्मद के नाती तथा चौथे खलीफा (धर्मनेता) हजरत अली के बेटे थे। हजरत अली के बाद वे मक्का में खलीफा माने जाते थे, किन्तु अरब के सुदूर कोने में यजीद अपने को खलीफा घोषित कर चुका था। एक बार कूफ़ावालों ने हजरत हुसैन को संवाद भेजा कि यदि आप हमारे यहाँ आएँ, तो हम आपको खलीफा मान लेंगे। जब लंबी यात्रा करके हजरत हुसैन कूफा पहुँचे, तो वहाँ यजीद के अनुचरों ने उन्हें घेर लिया। जिन्होंने उन्हें कूफा बुलाया था, उन्होंने भी बड़ी गद्दारी की। हजरत हुसैन केवल तीस-चालीस लोगों के साथ थे, जिनमें मासूम बच्चे एवं स्त्रियाँ भी थीं। कूफा में यजीद के गवर्नर अम्र-बिन-साद ने हजरत इमाम हुसैन के छोटे काफिले को आगे बढ़ने से रोक दिया। लाचार होकर उसी रेगिस्तानी इलाके में हजरत इमाम हुसैन को खेमा गाड़ना पड़ा।

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-निबंध.नेट)
                       ---------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.07.2023-शनिवार.
=========================================