मोहरम-10 वाक्य-B

Started by Atul Kaviraje, July 29, 2023, 06:12:21 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                        "मोहरम"
                                       ----------

मित्रो,

     आज दिनांक-२९.०७.२०२३-शनिवार है. आज "मोहरम" है. ताज़िया : बाँस की कमाचिय़ों पर रंग-बिरंगे कागज, पन्नी आदि चिपका कर बनाया हुआ मकबरे के आकार का वह मंडप जो मुहर्रम के दिनों में मुसलमान सुनी लोग हजरत-इमाम-हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते है और दसवें दिन जलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी मुस्लिम भाई बहनोको मै यह दिन समर्पित करता हू. आईए, पढते है मुहर्रम पर 10 वाक्य.

     मुहर्रम का पर्व दुनियाभर के शिया और सुन्नी समुदाय के मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। मुस्लिम बहुसंख्यक वाले देशों में इस दिन को छुट्टी कर दिया जाता है क्योंकि सड़कों पर भारी संख्या में मुसलमान इकठ्ठा होते हैं। कई समूह अपने-अपने रंग-बिरंगे ताजिया बनाते है और जुलूस में शामिल होते हैं। शिया लोग अपनी छाती पीट कर और खून बहा कर हुसैन को श्रद्धांजलि देते हैं। इस समारोह में किसी भी धर्म के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं उनपर कोई प्रतिबन्ध नहीं होता है। दुनियाभर के मुसलमान मुहर्रम का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।

            Muharram par 10 Vakya –

=========================================
1) मुहर्रम महीने के पहले दिन से ही नया इस्लामी वर्ष शुरू हो जाता है।

2) मुहर्रम दुनिया के सभी मुसलमानों के लिए बहुत ही भावनात्मक महीना होता है।

3) रमजान के बाद मुहर्रम महीने के रोज़े सबसे पवित्र माने जाते हैं।

4) इस दिन बड़े समूह में मुसलमान मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए इकठ्ठा होते हैं।

5) मुहर्रम माह के खास दिन 'आसुरा' को भारत में राजपत्रित अवकाश (Gazette Holiday) होता है

6) इस दिन मुसलमान सड़कों पर हुसैन के शहादत में जुलूस निकालते हैं।

7) 'कर्बला' जंग की शहादत के शोक में शिया धारदार हथियार से स्वयं का खून बहाते हैं।

8) सुन्नी मुसलमान इस दिन ताजिया निकालते हैं तथा लाठी और तलवारबाजी करते है।

9) दिल्ली के शासक 'क़ुतुबुद्दीन ऐबक' के समय से इस पर्व पर 'ताजिया' निकाला जा रहा है।

10) इस दिन की मान्यता भले ही शिया और सुन्नी मुसलमानों के लिए अलग-अलग हो पर दोनों मोहम्मद पैगम्बर को मानते हैं और इस दिन को मनाते हैं।
=========================================

--By Shubham Singh
------------------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-हिंदी की दुनिया.कॉम)
                      -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-29.07.2023-शनिवार.
=========================================