दिन-विशेष-लेख-हिरोशिमा दिन-A

Started by Atul Kaviraje, August 06, 2023, 04:53:49 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    "दिन-विशेष-लेख"
                                     "हिरोशिमा दिन"
                                   -----------------

मित्र/मैत्रिणींनो,

     आज दिनांक-06.08.2023-रविवार आहे.  ६ ऑगस्ट-हा दिवस "हिरोशिमा दिन" म्हणूनही ओळखला जातो. वाचूया, तर या दिवसाचे महत्त्व, आजच्या या "दिन-विशेष-लेख" या शीर्षकI-अंतर्गत.

=========================================
हिरोशिमा दिवस--
परमाणु बम से उत्पन्न धुएँ का गुब्बार, हिरोशिमा
विवरण-'हिरोशिमा दिवस' 6 अगस्त के दिन को कहा जाता है। इस दिन अमरीका द्वारा जापान पर अणु बम गिराया गया था।
तिथि-6 अगस्त
गिराया गया बम-लिटिल बॉय, जो कि यूरेनियम निर्मित था।
प्रभावित क्षेत्र-13 वर्ग कि.मी.
मारे गए लोग-एक लाख चालीस हज़ार
अन्य जानकारी-हिरोशिमा पर बम गिराने के तीन दिन बाद ही 9 अगस्त को 'फैट मैन' नामक प्लूटोनियम बम नागासाकी पर गिराया गया, जिसमें अनुमानित 74 हज़ार लोग विस्फोट व गर्मी के कारण मारे गए।
=========================================

     हिरोशिमा दिवस (अंग्रेज़ी: Hiroshima Day) '6 अगस्त' को कहा जाता है। अमेरिका ने 6 अगस्त, 1945 के दिन जापान के हिरोशिमा नगर पर 'लिटिल बॉय' नामक यूरेनियम बम गिराया था। इस बम के प्रभाव से 13 वर्ग कि.मी. में तबाही मच गयी थी। हिरोशिमा की 3.5 लाख की आबादी में से एक लाख चालीस हज़ार लोग एक झटके में ही मारे गए। ये सब सैनिक नहीं थे। इनमें से अधिकांश साधारण नागरिक, बच्चे, बूढ़े तथा स्त्रियाँ थीं। इसके बाद भी अनेक वर्षों तक अनगिनत लोग विकिरण के प्रभाव से मरते रहे। अमरीका इतने पर ही नहीं रुका। उसे एक अन्य प्रकार के बम के प्रभावों को अभी और आज़माना था। इसलिए इस अमानवीय विनाश के तीन दिन बाद ही 9 अगस्त को 'फ़ैट मैन' नामक प्लूटोनियम बम नागासाकी पर गिराया गया, जिसमें अनुमानित 74 हज़ार लोग विस्फोट व गर्मी के कारण मारे गए। इनमें भी अधिकांश निरीह नागरिक थे।

=========================================
विषय सूची--
1 इतिहास
1.1 अमरीका की विमान कार्रवाई
2 हिरोशिमा पर हमला
2.1 जापान का समर्पण
3 टीका टिप्पणी और संदर्भ
4 बाहरी कड़ियाँ
5 संबंधित लेख
=========================================

                  इतिहास--

     हिरोशिमा को 6 अगस्त, 1945 तक जापान के एक औद्योगिक नगर के रूप में जाना जाता था। दूसरे विश्वयुद्ध के समय जापानी सेना की 5वीं डिविजन का यहाँ मुख्यालय था। यहाँ सैनिक छावनी भी थी और यह सैनिक आपूर्ति मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव था। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान 6 अगस्त से पूर्व इस नगर पर अमरीका ने बमबारी नहीं की थी, ताकि अणुबम से होने वाले नुकसान का सटीक आकलन किया जा सके। विश्व में पहली बार 6 अगस्त, 1945 को जब इस शहर पर 'लिटिल बॉय' नाम का अणुबम गिराया गया, तब जापान सरकार के राशन आपूर्ति के आँकड़ों के अनुसार शहर में कुल आबादी 2,55,000 थी। लेकिन इस शहर में लगातार सैनिक और सहायक मजदूर आ-जा रहे थे। गैर आधिकारिक आंकडों के अनुसार नगर की तत्कालीन आबादी 3,81,000 के आस-पास थी।

                     (साभार आणि सौजन्य-संदर्भ-भारत डिस्कवरी.ऑर्ग)
                    ---------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-06.08.2023-रविवार.
=========================================