स्वतंत्रता दिवस-निबंध-12

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:19:31 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  "स्वतंत्रता दिवस"
                                 ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है एक महत्त्वपूर्ण निबंध.

     स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। प्रतिवर्ष 15 August इस दिन को समस्त भारतीय नागरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनाते है। दोस्तों भारत में पहले अंग्रेजों का शासन था, 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को अंग्रेजों के शासन से मुफ़्ती मिली थी। यानि इस दिन भारत को आजाद घोषित किया गया था। यही कारण है कि इस दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते है।

            स्वतंत्रता दिवस पर निबंध--

     इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने लाल किले के के लाहोरी गेट के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। इसकी शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने की थी जिसके चलते प्रत्येक वर्ष हमारे देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। 200 साल की ब्रिटिश समाज की गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ था। स्वतंत्रता दिवस के दिन हम देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते है।

            स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है--

     स्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव भारत के प्रत्येक कोने में आनंद और उमंग से मनाया जाता है, लेकिन भारत की राजधानी दिल्ली में इस उत्सव का विशेष रूप से आयोजन किया जाता है। लाल किला को इस उत्सव का प्रमुख स्थल माना जाता है। लाल किले के मैदान में दिल्ली और दिल्ली के बाहर से लोग स्वतंत्रता दिवस के समारोह का आनंद लेते हैं।लाल किले के मैदान पर स्वतंत्रत दिवस की अवसर पर देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज लहराते हैं, और 21 तोप से राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम किया जाता है।

     उसके बाद जल,स्थल तथा वायु सेनाओं की टुकड़िया ध्वज को प्रणाम करती है।प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस की संदेश देशवासियों को देते हैं और राष्ट्रीय गान शुरू होता है। राष्ट्रीय गान के पश्चात यह कार्यक्रम समाप्त होता है।

            स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन--

     आजादी के इस पर्व के मौके पर लाल किले पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर देश के सभी राज्य अपनी-अपनी लोकसंस्कृति  सभ्यता और परंपरा को खूबसूरत सजावट के द्वारा कार्यक्रम को  प्रदर्शित करते हैं। इसी दौरान भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे सभी राजनेता देश के वीर जवान के बलिदान को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते है। इसी दिन भारत के हर राज्य और नगर  की  वातावरण  देशभक्ति से सम्मोहित होता है। राष्ट्रीयता के इस पर्व को सभी भारतवासी अपने अपने तरीकों से बनाते हैं।

     इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत सरकार ने 15 फरवरी को अवकाश की घोषणा किए हैं। इस दिन स्कूल, कॉलेज समेत तमाम शिक्षा संस्था, राजनीतिक कार्यालय  और सरकारी कार्यालय मैं तिरंगा झंडा फहराया जाता है देशभक्ति से जुड़े कई सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम जैसे नाटक, निबंध लेखन,भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। स्कूल और कॉलेज में पताका  उत्तोलन के समय ड्रिल या पैरड का भी आयोजन किया जाता है।

     इन दिनों में देशभक्ति के गीत और नारे लगाये  जाते हैं। और कुछ लोग पतंग उड़ा कर आजादी का पर्व मनाते हैं।  इसके अलावा इस दिन टेलीविजन पर देशभक्ति  बनी कई फिल्में और कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं, जिसे घर पर बैठकर लोग आजादी का जश्न मनाते है।

--सुरेश कुमार
-------------

                    (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-rte फोरम इंडिया.ऑर्ग)
                   ---------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================