स्वतंत्रता दिवस-कविता-22

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 02:56:18 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje


                                    "स्वतंत्रता दिवस"
                                   ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है कुछ कविताये, रचनाये.

कितने सुभाष, आजाद, पटेल कुर्बान हुए इस माटी पर
कितनों ने अपने पुण्य लहू से दीवार रंगी बन सावरकर
इस देश के जर्रे जर्रे से वो आवाज सुनाई देती है
क्या शून्य हुई वो भारत माँ जिसने उपजे वो वीर अमर

अंग्रेजों के जुल्म मिटाने को गांधी ने नमक बनाया था
बहरों को आवाज सुनाने भगत ने हथियार उठाया था
कैसे भूलू मैं दास जतिन को अन्न त्याग बलिदान दिया
साइमन की लाठी सहने को लाला ने सीना तान दिया
गुलामी नहीं खुद मौत चुनी, नाम आजाद कर दिया अमर
कितने सुभाष आजाद पटेल कुर्बान हुए इस माटी पर

दुश्मन की जब भी आँख उठी जवानों का था मुहतोड़ जवाब
हमने समझौता एक्सप्रेस भेजी पाक ने हमें दिया कसाब
भाई भाई की संज्ञा देकर वसुधैव कुटुम्बकम् किया चरितार्थ
पर देश का स्वर्ग हथियाना, चीन का सबसे उसपर स्वार्थ
कारगिल मुंबई डोकलाम कुछ घाव हमारी स्मृति पर
कितने सुभाष आजाद पटेल कुर्बान हुए इस माटी पर

जो वीर देखते है हमको बस ये आस लगाए हुए
कि व्यर्थ न जाए कुर्बानी नवयुवक देश बचाए हुए
क्षेत्र रंग जाति मजहब ये प्यारा भारत न तोड़े
हाफिज आँख उठा न सके कोई मुनिया स्कूल न छोड़े
विश्व गुरु बन दिखलाए स्वर्ण चिरैया फहराएं पर
कितने सुभाष आजाद पटेल कुर्बान हुए इस माटी पर

--धीरज पुरोहित
--------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-एस्से ऑन हिंदी.इन)
                       -----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================