स्वतंत्रता दिवस-निबंध-3

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 05:35:59 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है स्वतंत्रता दिवस-15 अगस्त पर निबंध.

     स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को आज़ादी की खुशी में मनाया जाता है। 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली थी। ये आज़ादी के गर्व का पर्व है। दिल्ली में इस दिन कई लोग पतंग भी उड़ाते हैं। सभी स्कूलों में झंडा फहराया जाता है। स्कूलों में कार्यक्रम भी होते हैं। इस दिन सरकारी दफ्तर में अवकाश रहता हैं। इस दिन आजादी की लड़ाई में शहीद हुए लोगों को याद किया जाता हैं लोग अपने वस्त्र और वाहन पे भारत का झंडा लगाते हैं। इस दिन पुलिस और सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए बेहद चौकन्ने रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस का जश्न सभी मिलकर मनाते हैं क्योंकि ये एक राष्ट्र पर्व है।

     15 अगस्त के दिन भारत स्वतंत्र हुआ। हर साल 15 अगस्त को भारत के आजादी के दिन के रूप में मनाया जाता हैं। आजादी की लड़ाई में कई लोगो ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद देश की आजादी की जंग में शहीद हो गए। मोहनदास करमचंद गांधी उर्फ़ महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। महात्मा गांधी ने अंग्रेजो के बने उत्पादों का बहिष्कार किया। उन्होंने नमक पर लगे कर के खिलाफ आंदोलन किया।

     कांग्रेस के लोगों ने आजादी की जंग में हिस्सा लिया। सुभाष चंद्र बोस ने अंग्रेजों से लड़ने के लिए सेना तैयार करी। आजादी की लड़ाई में कई लोगों की जान गयी। 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उन्होंने लाल किले पर तिरंगा फहराया। हर साल भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं। उसके बाद वर्तमान प्रधानमंत्री भाषण देते हैं। आजादी के इस दिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है। स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। इस दिन सरकारी कर्मचारी का अवकाश होता है। इस दिन लोग अपने वाहन और वस्त्र पर झंडा लगाते हैं। स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। स्कूलों में झंडा फहराया जाता है।

     आजादी के इस आंदोलन में महिलाओं ने भी योगदान दिया। आजादी के दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस दिन उन नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने आजादी के आंदोलन में अहम योगदान दिया इस दिन लोग देशभक्ति भरे गानों को सुनते हैं और देशभक्ति वाली फिल्मे देखते हैं। इस दिन वर्षो की गुलामी का अंत हुआ। इस दिन भारतीय सेना परेड करती है। भारत को आजादी 200 साल के लम्बे संघर्ष के बाद मिली।

--PP Team
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                        ---------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================