स्वतंत्रता दिवस-भारत का राष्ट्रगान

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 06:28:17 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                   "स्वतंत्रता दिवस"
                                  ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है भारत का राष्ट्रगान.

      भारत का राष्ट्रगान (National Anthem Of India):राष्ट्रगान जन गण मन का इतिहास और कुछ रोचक बातें--

     किसी भी देश का राष्ट्रगान उस देश की पहचान और गौरव होता है। भारत की पहचान हमारे राष्ट्रगान (National Anthem) जन गण मन से जुड़ी हुई है। हमारा राष्ट्रगान (Rashtra Gaan) देश की आज़ादी का भी अहम हिस्सा रहा है। हमारे देश में आज भी स्कूलों में रोज़ राष्ट्रगान गाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे खास अवसर पर देश के समस्त लोग राष्ट्रगान गाते हैं। इसके अलावा किसी भी अंतर्राष्ट्रीय खेल में जब किसी भारतीय खिलाड़ी या भारतीय टीम की जीत होती है, तो राष्ट्रगान ही बजाया जाता है।

     इस पोस्ट के माध्यम से आप हमारे देश के राष्ट्रगान (Rashtra Gaan In Hindi) यानी कि जन गण मन अधिनायक जय है (Jan Gan Man Adhinayak Jay He) के साथ-साथ राष्ट्रगान का अर्थ, राष्ट्रगान किसने लिखा था, राष्ट्रगान गाने के नियम, राष्ट्रगान गाने में कितना समय लगता है, राष्ट्रगान कब अपनाया गया (Rashtra Gaan Kab Apnaya Gaya), राष्ट्रगान में कितने राज्यों के नाम हैं, राष्ट्रगान में कितनी नदियां हैं, राष्ट्रगान के रचयिता कौन हैं, Rashtra Gaan Kisne Gaya Tha के साथ राष्ट्रगान का इतिहास जान सकते हैं।

     हम सभी को भारत का राष्ट्रगान (Rashtra Gaan Of India) मुंह-ज़ुबानी तो याद होता है लेकिन फिर भी हम कहीं-न-कहीं इसके कुछ शब्दों के उच्चारण में गड़बड़ी कर बैठते हैं। कुछ लोग Rashtra Gaan Hindi को सही न गाकर उसका अपमान करते हैं। इसीलिए हम आपको National Anthem Lyrics In Hindi उपलब्ध करवा रहे हैं। हम सभी को National Anthem Hindi में एकदम सही से याद करने के बाद ही गाना चाहिए, ताकि हम National Anthem India Hindi के मान को और बढ़ा सकें। राष्ट्रगान जन गण मन हिंदी में (Jan Gan Man Hindi) नीचे से पढ़ें।

          भारत का राष्ट्रगान-(National Anthem Of India)--

जन गण मन अधिनायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
पंजाब सिन्ध गुजरात मराठा
द्रविड़ उत्कल बंग।
विंध्य हिमाचल यमुना गंगा
उच्छल जलधि तरंग।
तव शुभ नामे जागे
तव शुभ आशीष मागे।
गाहे तव जयगाथा।
जन गण मंगलदायक जय हे
भारत भाग्य विधाता।
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे॥

     राष्ट्रगान का अर्थ- इस जन के अधिनायक, भारत के भाग्यविधाता तुम्हारी जय हो। तुम्हारे नाम से ही इस देश में बसे लोगों के मन में मनमोहक तरंगे भर जाती हैं। हम सब तेरे पवित्र नाम से उठ खड़े होते हैं, तेरा आशीर्वाद पाना चाहते हैं और तेरी ही जयगाथा करते हैं। इस जन के मंगल दायक की हमेशा जय हो और भारत के भाग्यविधाता तेरी हमेशा विजय हो।

--PP Team
------------

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                       --------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================