स्वतंत्रता दिवस-राष्ट्रगान का इतिहास

Started by Atul Kaviraje, August 15, 2023, 06:30:26 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                  "स्वतंत्रता दिवस"
                                 ----------------

मित्रो,

     आज दिनांक १५.०८.२०२३-मंगलवार है. आज भारत का "स्वतंत्रता दिवस" है. सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। लाल किले पर फहराता तिरंगा; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरते झंडे अनेक इमारतों व स्थानों पर देखे जा सकते हैं। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, 1947 को मिली. ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है. यह भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है। दशकों के अथक संघर्ष और बलिदान से सजी स्वतंत्रता की यात्रा कठिन थी। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन कवी-कवयित्रीयोको इस दिन कि बहोत सारी हार्दिक शुभकामनाये. आइये पढते है राष्ट्रगान का इतिहास.

              राष्ट्रगान का इतिहास--

राष्ट्रगान किसने लिखा था- नोबल पुरस्कार प्राप्त राष्ट्रकवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रगान लिखा था।

राष्ट्रगान कब लिखा गया था- वर्ष 1911 में राष्ट्रगान की रचना बंगाली भाषा में की गई थी तथा आबिद अली ने बाद में इसका हिंदी और उर्दू भाषा में रूपांतरण किया था।

राष्ट्रगान कब अपनाया गया- 24 जनवरी सन् 1950 को हमारे देश की संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था।

राष्ट्रगान किसने गाया था- राष्ट्रगान को सबसे पहले राष्ट्रगान के रचयिता राष्ट्रकवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की भांजी सरला ने स्‍कूली बच्‍चों के साथ बंगाली और हिंदी भाषा में गाया था।

                राष्ट्रगान गाने के नियम--

राष्ट्रगान गाने में कितना समय लगता है- राष्ट्रगान को गाने में कुल 52 सेकेंड का समय लगता है। इसकी पहली और अंतिम पंक्ति को गाने में 20 सेकेंड का समय लगता है।

क्या कहता है नियम- जो व्यक्ति राष्ट्रगान का अपमान करता है या इसे किसी दूसरे व्यक्ति को गाने से रोकता है या परेशान करता है, तो उसके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट टु नेशनल ऑनर एक्ट-1971 की धारा-3 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

                 राष्ट्रगान की कुछ रोचक बातें--

राष्ट्रगान की रचना अंग्रेजी भाषा में भी की गई है।

राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा सन् 1911 में लिखी गई एक कविता से लिया गया है।

रवींद्रनाथ टैगार ने यह कविता 5 पदों में लिखी थी, जिसके पहले पद को ही राष्ट्रगान के रूप में लिया गया।

देश को आज़ादी मिलने के बाद 14 अगस्त 1947 की रात को पहली बार संविधान सभा का समापन इसी राष्ट्रगान के साथ हुआ था।

राष्ट्रगान के बोल और इसकी धुन खुद रवीन्द्रनाथ टैगोर ने आंध्र प्रदेश के मदनपल्ली में तैयार की थी।

                 FAQs--

--प्रश्न- राष्ट्रगान में कितने राज्यों के नाम हैं?
--उत्तरः  हमारे राष्ट्रगान में सात राज्यों के नाम हैं। पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा (महाराष्ट्र), द्रविड़ (तमिलनाडु), ओडिशा और बंगाल ।

--प्रश्न- राष्ट्रगान में कितनी नदियां हैं?
--उत्तरः दो, यमुना और गंगा।

--प्रश्न- सबसे बड़ा राष्ट्रगान किस देश का है?
--उत्तरः ग्रीस।

--प्रश्न- राष्ट्रगान की रचना किसने की थी?
--उत्तरः राष्ट्रकवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने।

--प्रश्न- राष्ट्रगान कितने मिनट का होता है?
--उत्तरः राष्ट्रगान कुल 52 सेकेंड का होता है।

--प्रश्न- भारत का राष्ट्रगान कब लिखा गया?
--उत्तरः वर्ष 1911 को।

--PP Team
------------

                        (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-परीक्षापॉईंट.कॉम)
                       ----------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-15.08.2023-मंगळवार.   
=========================================