नाग पंचमी-नाग पंचमी पर 10 वाक्य

Started by Atul Kaviraje, August 21, 2023, 05:11:24 PM

Previous topic - Next topic

Atul Kaviraje

                                       "नाग पंचमी"
                                      -------------

मित्रो,

     आज दिनांक-२१.०८.२०२३-सोमवार है. आज "नाग पंचमी" है. नागपंचमी सावन महीने की पंचमी को नाग पंचमी की तरह मनाया जाता है। इसे शुक्ल पक्ष की पंचमी भी कहा जाता है। इस दिन नागों का दर्शन करना अच्छा और फलदायक माना जाता है। मराठी कविताके मेरे सभी हिंदी भाई-बहन, कवी-कवियित्रीयोको नागपंचमी त्योहार की मेरी अनेक हार्दिक शुभकामनाये. आईये, पढते है नागपंचमी पर नाग पंचमी पर 10 वाक्य.

             नाग पंचमी पर 10 वाक्य --

नाग पंचमी सर्प को समर्पित हिंदुओं का एक धार्मिक त्योहार है।

सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार नागों को देवताओं की श्रेणी में विराजमान किया गया है।

ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव को सांप बहुत प्रिय हैं, इसीलिए भगवान शिव के पवित्र महीने सावन के पांचवें दिन नाग पंचमी मनाई जाती है।

नाग पंचमी के दिन लोग अपने घरों के बाहर सांपों के चित्र बनाते हैं और रंगोली बनाते हैं।

लोग मंदिरों में नाग देवता और शिवलिंग को दूध और जल से स्नान कराकर प्रसाद में खीर चढ़ाते हैं।

नाग पंचमी में ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है और आठ अलग-अलग नाग देवताओं की पूजा की जाती है।

ऐसा कहा जाता है कि नाग देवता को कच्चा दूध और सुगंधित चंदन बहुत पसंद है।

नाग पंचमी व्रत में लोग पूरे दिन उपवास रखते हैं, व्रत करने वाले अधिकतर लोग सपेरे होते हैं।

अंत में पूरे विधि-विधान से नाग देवता की पूजा करके नाग पंचमी की कहानी सुनी जाती है और व्रत खोलने के बाद नाश्ता किया जाता है।

ऐसी भी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने और उन्हें प्रसन्न करने से सर्पदंश का भय समाप्त हो जाता है।

                       (साभार एवं सौजन्य-संदर्भ-छोटी बडी बाते.कॉम)
                      -------------------------------------------

-----संकलन
-----श्री.अतुल एस.परब(अतुल कवीराजे)
-----दिनांक-21.08.2023-सोमवार. 
=========================================